ग्रेटर नोएडा की फिल्म सिटी बनाएंगे बोनी कपूर : सीएम योगी ने आवंटन पत्र सौंपा, करीब 1510 करोड़ रुपये का आएगा खर्च

UPT | सीएम योगी और बोनी कपूर

Mar 12, 2024 19:22

यमुना एक्सप्रेस-वे शहर में अब फिल्म निर्देशक बोनी कपूर फिल्म सिटी बनाएंगे, बोनी कपूर की कंपनी बे व्यू को इसके निर्माण का ठेका दिया गया है...

Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेस-वे शहर में अब फिल्म निर्देशक बोनी कपूर फिल्म सिटी बनाएंगे। मंगलवार को लखनऊ में बोनी कपूर ने सीएम योगी से मुलाकात की। इसी दौरान योगी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का आवंटन पत्र सौंपा।

कई बड़ी कंपनियों ने किया था आवेदन
जेवर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट के पास बनने वाली फिल्म सिटी के ग्लोबल टेंडर में कई बड़ी कंपनियों ने आवेदन किया था। आपको बता दें कि बीते 26 दिसम्बर को इसकी टेक्निकल बिड खोली गई थी। 27 को फाइनेंशल बिड खुली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कंपनी, टी सीरीज और अन्य ने कंसोर्टियम बनाकर भी आवेदन किया है। वहीं, बोनी कपूर की कंपनी बे व्यू के अलावा अन्य कंपनियां और कंसोर्टियमन भी आवेदन कर रही है। बोनी कपूर की कंपनी बे व्यू को इसके निर्माण का ठेका दिया गया है।

इतने तक का होगा खर्चा
यमुना अथॉरिटी सीईओ डॉ.अरुणवीर ने बताया है कि फिल्म सिटी के पहले चरण में करीब 1510 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। जबकि फिल्म सिटी की कुल लागत 10 हजार करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है। इसमें 75 एकड़ में व्यावसायिक और 155 एकड़ में फिल्मी एक्टिविटी शामिल है। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

230 एकड़ जमीन पर होगा निर्माण
यमुना सिटी के सेक्टर-21 में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनेगी। पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के मुताबिक जो कंपनी फिल्म सिटी का निर्माण पहले चरण में बनाएगी। उसी कंपनी को दूसरे चरण की प्राथमिकता दी जाएगी। इससे यह कहा जा रहा है कि दूसरे चरण में भी बोनी कपूर ही बाजी मारकर आवंटन हासिल कर लेंगे।

Also Read