बड़ी खबर : बोनी कपूर के नोएडा पहुंचने से पहले किसानों का धरना-प्रदर्शन शुरू, मौके पर तनाव का माहौल

UPT | नोएडा पहुंचे बोनी कपूर

Jun 29, 2024 09:46

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यमुना प्राधिकरण के दफ्तर में गुरुवार को बोनी कपूर ने फिल्म सिटी को लेकर समझौते पत्र पर साइन किया है। लेकिन उससे पहले किसानों ने बवाल करना...

Greater Noida News : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बोनी कपूर फिल्म सिटी के लिए गुरुवार को नोएडा पहुंच चुके हैं। उनके वहां पहुंचने से पहले ही किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया है। किसान धरने पर बैठ गए हैं। किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर उग्र हो गए हैं। मौके पर तनाव का माहौल है।

बोनी कपूर ने समझौता पत्र पर साइन किया
यमुना प्राधिकरण दफ्तर में बोनी कपूर ने फिल्म सिटी को लेकर समझौते पत्र पर साइन किया है। यह ऐतिहासिक दिन है। अब बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपने को पूरा करेंगे। करीब एक हजार एकड़ जमीन पर गौतमबुद्ध नगर की जमीन पर फिल्म सिटी बनेगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह और उनकी पूरी टीम ने बोनी कपूर के साथ भूटानी ग्रुप का स्वागत किया।

 फिल्म सिटी एक मील का पत्थर
यह फिल्म सिटी परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और फिल्म निर्माण की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। गुरुवार 27 जून को होने वाले इस कार्यक्रम में परियोजना के विस्तृत विवरण, निवेश की मात्रा, समयसीमा और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की घोषणा की जाएगी। फिल्म उद्योग और स्थानीय निवासी इस परियोजना के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश को देश का नया फिल्म हब बनाने में मदद करेगी। 

बोनी कपूर ने किए समझौते पत्र पर हस्ताक्षर 

बोनी कपूर ने फिल्म सिटी बनाने को लेकर यमुना विकास प्राधिकरण के द्वारा दिए गए समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें इस बात का जिक्र किया गया है  कि बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर योगी आदित्यनाथ के सपनों को पूरा करने वाली फिल्म सिटी को बनाएंगे।

Also Read