माही के साथ जालसाजी : धोनी की शिकायत पर मिहिर दिवाकर नोएडा से गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

UPT | महेंद्र सिंह धोनी और मिहिर दिवाकर

Apr 12, 2024 12:29

धोनी की तहरीर पर जयपुर पुलिस रात को लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीटी बिल्डिंग से मिहिर को गिरफ्तार कर लिया...

Noida News : नोएडा में जयपुर पुलिस ने शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी की शिकायत पर उन्हीं के बिजनेस पार्टनर और बचपन के दोस्त मिहिर दिवाकर को गिरफ्तार किया है। धोनी का अपने  बचपन के दोस्त पर आरोप है कि मिहिर ने उसके साथ 15 करोड़ की धोखाधड़ी की और फरार हो गया। धोनी की तहरीर पर जयपुर पुलिस ने लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित WTT बिल्डिंग से मिहिर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला 
सूत्रो के मुताबिक, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बिजनेस पार्टनर और बचपन के दोस्त मिहिर खिलाफ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पर जयपुर में धोनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलने का आरोप है। धोनी का मिहिर पर आरोप था कि जयपुर में उनके नाम से क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए डील की गई थी, लेकिन दोनों में समझौता खत्म हो गया था। लेकिन फिर भी एकेडमी खोली गई। इसलिए धोनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जयपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। 

लोकेशन के आधार पर नोएडा से गिरफ्तार 
धोनी की तहरीर पर जयपुर पुलिस रात को लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीटी बिल्डिंग से मिहिर को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि मिहिर और धोनी दोनों ही बचपन के दोस्त हैं। वहीं, नोएडा पुलिस का कहना है कि मामले में जयपुर पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Also Read