यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का दूसरा दिन : मशहूर सिंगर कनिका कपूर बिखेरेंगी जलवा, ऐसे देख सकते हैं लाइव परफॉर्मेंस

UPT | Symbolic Image

Sep 26, 2024 16:31

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में गुरुवार को मशहूर सिंगर कनिका कपूर की विशेष उपस्थिति रहेगी। वह शाम 7:00 बजे से 9:00 बजे तक इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी, जहां वह अपने हिट गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

Short Highlights
  • शाम 7:00 बजे से 9:00 बजे तक होगा  लाइव परफॉर्मेंस
  • अपने हिट गानों से दर्शकों का करेंगी मनोरंजन
  • करीब 4 लाख लोगों की होगी एंट्री
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में आज गुरुवार को मशहूर सिंगर कनिका कपूर की विशेष उपस्थिति रहेगी। वह शाम 7:00 बजे से 9:00 बजे तक इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी, जहां वह अपने हिट गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इस दौरान एक लाख से ज्यादा लोग जुट सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि कनिका कपूर का लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। आप फ्री में लाइव परफॉर्मेंस देख सकते है।

करीब 4 लाख लोगों की होगी एंट्री
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में करीब 2,500 स्टॉल लगाए गए हैं। जिनमें गौतमबुद्ध नगर के स्टॉल की संख्या 175 हैं। इन सभी 2,500 स्लॉट में 900 स्टार्टअप कंपनियां हैं। जिनको योगी सरकार ने आगे बढ़ने का सुनहरा मौका दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस ट्रेड शो में करीब 4 लाख से ज्यादा लोग आ सकते हैं।

सुबह 11:00 से रात 10:00 बजे तक खुला रहेगा मेला
इसके अलावा सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक देश-विदेश के खरीदारों और विजिटर की एंट्री होगी। उसके बाद 3:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक आम लोगों के लिए उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मेला खुला रहेगा। खास बात यह है कि इस मेले में जाने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। उत्तर प्रदेश की सभी खासियत एक साथ ग्रेटर नोएडा में होने वाले इस यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में देख सकते हैं।

शुक्रवार-शनिवार को होगा लेजर शो
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 के 5 दिवसीय आयोजन के दौरान बहुप्रतीक्षित आकर्षणों में लेजर शो का आयोजन भी शामिल है। इस प्रभावशाली आयोजन का शीर्षक 'उत्तर प्रदेश-समय और प्रगति के माध्यम से एक यात्रा' होगा। आगामी 27 और 28 सितंबर 2024 की शाम को इसका भव्य आयोजन होगा। यह आकर्षक शो हॉल नंबर 14 और 15 के सामने खुले क्षेत्र में शाम 7 बजे शुरू होगा। दूसरे दिन भी इसका दोबारा प्रदर्शन होगा।

Also Read