Ghaziabad News : जीडीए पहुंचे किसानों ने वेव सिटी में की 70 मीटर का प्लाट दिलाने की मांग

UPT | जीडीए अधिकारियों से बातचीत करता भारतीय किसान संगठन का प्रतिनिधिमंडल।

Sep 27, 2024 18:13

जीडीए अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द समाधान निकलेगा। अनुज चौधरी ने कहा कि सभी मुद्दों पर प्राधिकरण अधिकारियों ने गंभीरता दिखाई।

Short Highlights
  • किसानों की संबंधित समस्याओं पर की सचिव से बात
  • प्लॉट की रजिस्ट्री कराने और जमीन देने की मांग
  • जीडीए अधिकारियों ने दिया किसानों को आश्वासन
Ghaziabad News : भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में वेव सिटी बिल्डर से प्रभावित किसानों की ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण में वार्ता हुई। ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह, देवेन्द्र सिंह अपर सचिव, गुंजा सिंह विशेष कार्यकारी अधिकारी भूअर्जन की किसानों के साथ दो घंटे वार्ता चली।

किसानों ने अपनी प्रमुख मांगों पर बिंदुवार बात रखी
भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने बताया कि किसानों एवम प्राधिकरण के बीच वार्ता हुई। जिसमें किसानों ने अपनी प्रमुख मांगों पर बिंदुवार बात रखी। वार्ता के दौरान आठ प्रतिशत प्लॉट की रजिस्ट्री तुरन्त कराने, 2200 रुपए वाले किसानों को पैसे जमाकर प्लाट देना शुरू किया जाय, सभी गांवों के भूमिहीनों को 70 मीटर प्लाट दिए जाएं।

प्लाट जिस गांवों के हैं उसी गांव के पास दिए जाएं
आठ प्रतिशत प्लाट जिस गांवों के हैं उसी गांव के पास दिए जाएं। गांवों का विकास कार्य जल्द शुरू किया जाए। जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई। इंदर नागर ने बताया कि वार्ता के दौरान जीडीए अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द समाधान निकलेगा। अनुज चौधरी ने कहा कि सभी मुद्दों पर प्राधिकरण अधिकारियों ने गंभीरता दिखाई।

वेव सिटी बिल्डर से बातकर समस्याएं हल कराए
राजेश कुमार सिंह सचिव गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण ने कहा कि लगभग 200 किसान कार्यालय आए थे। किसानों के साथ वार्ता की गई। जल्द ही वेव सिटी बिल्डर से बातकर किसानों को जो समस्याएं आ रही है उन्हें हल कराया जाएगा। जरुरत पड़ी तो बिल्डर व किसानों को एक साथ बैठाकर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। किसानों को दूसरी वार्ता का भी समय दे दिया गया है। भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश नागर ने बताया कि वार्ता से जल्द समाधान निकलेगा। अगली वार्ता एक अक्टूबर को होगी।

Also Read