Ghaziabad News : अपहरण की बात पर लड़की ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या हैं पूरा मामला... 

Uttar Pradseh Times | Ghaziabad News

Dec 26, 2023 18:30

मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र से लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है...

Ghaziabad News : मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र से लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जिस लड़की के अपहरण का मुकदमा उसके परिजनों ने लिखवाया था। मंगलवार को वो लड़की खुद थाने पहुंच गई। थाने में आकर उसने अपने परिजनों के विरुद्ध गवाही देते हुए बताया कि वे उसे मारना चाहते हैं। उसे नशे की दवाई दी जाती है। अपने परिजनों से जान बचाकर वह देवा के साथ गई थी। वह देवा से शादी करना करने वाली है।

यह है पूरा मामला
मोदीनगर स्थित भोजपुर थाना क्षेत्र से लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था। मामले में मेरठ के परतापुर कॉलोनी निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि वह अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ मोदीनगर मंदिर के पास किसी काम से आई थी। जहां उसकी 18 वर्षीय बेटी का सेंट्रो कार में सवार चार लोग अपहरण कर ले गए हैं। महिला ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चारों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को लड़की खुद थाने आ गई। उसने बताया कि वह अपने परिजनों से अपनी जान बचाकर गई थी। उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से ही उनके साथ गई थी। उसका किसी ने भी अपहरण नहीं किया था। उसे अपने घरवालों से जान का खतरा था। लड़की ने अपने परिजनों पर आरोप लगाते हुए बताया कि, वे उसे नशे के इंजेक्शन और दवाइयां देते थे। इसलिए वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से देवा के साथ चली गई। लड़की ने थाने में बयान देते हुए बताया कि वह देवा से शादी करने वाली है। उसके परिवार द्वारा लिखाई गई अपहरण की रिपोर्ट झूठी है। वह देवा के साथ ही जाना चाहती है।

Also Read