आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान शहर में तेज हवाओं के चलने के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
Short Highlights
आज मिल सकती है गर्मी और उसम से राहत
मानसून की विदाई के बीच हल्की बारिश संभव
गाजियाबाद में तापमान पहुंचा 35 डिग्री सेल्सियस के पार
Ghaziabad Weather update : गाजियाबाद में मानसून की विदाई के बीच आईएमडी ने हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। हल्की बारिश से उमस और गर्मी से लोगों का राहत मिलने की उम्मीद है।
हल्की बारिश से उमस और गर्मी पर असर नहीं
पिछले दो दिन से लोगों को जून-जुलाई वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गत बुधवार को हुई हल्की बारिश से उमस और गर्मी पर असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को गाजियाबाद और एनसीआर में बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई है। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना हैं। मानसून वापसी की कगार पर होते हुए बारिश की उम्मीद की जा रही है।
आबोहवा में दिखा सुधार
गाजियाबाद की आबोहवा में सुधार देखने को मिला है। शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में 95 दर्ज किया गया। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज शुक्रवार, 27 सितंबर को तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है। जिसके चलते शहर का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।
गाजियाबाद में बारिश की संभावना
गाजियाबाद में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान शहर में तेज हवाओं के चलने के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।