गाजियाबाद के होटल में रेड : पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट, 16 महिला और पुरुष हिरासत में

UPT | थाना कोतवाली के बजरिया क्षेत्र में कई होटलों में अवैध रूप से देह व्यापार

Sep 27, 2024 11:11

पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। रेड के दौरान मिले पुरुषों को पुलिस ने हिरासत में लेकर सराय एक्ट के अनुसार कार्रवाई

Short Highlights
  • पुलिस ने शहर के बजरिया होटलों पर की छापेमारी 
  • लगातार मिल रही थी सेक्स रैकेट चलने की सूचना 
  • सराय एक्ट के तहत पुलिस ने की पुरुषों पर कार्यवाही
Ghaziabad News : गाजियाबाद के चार होटलों पर पुलिस ने छापा मारा। जिसमें सेक्स रैकेट चलता पाया गया। पुलिस के अनुसार इन होटलों में देह व्यापार की सूचना लगातार मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित होटलों पर छापेमारी की।

पुलिस को आपत्तिजनक स्थिति में पुरुष और महिलाएं मिली
छापेमारी के दौरान होटल के अंदर पुलिस को आपत्तिजनक स्थिति में पुरुष और महिलाएं मिली। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा पुलिस ने कई अन्य होटलों को चिन्हित किया है। ऐसे सभी होटलों पर भी पुलिस जल्द कार्यवाही करेगी। पुलिस की छापेमारी में मौके से 16 महिला और पुरुषों को हिरासत में ​लिया गया है। 



बजरिया क्षेत्र के होटलों में देह व्यापार 
गाजियाबाद के एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को थाना कोतवाली के बजरिया क्षेत्र में कई होटलों में अवैध रूप से देह व्यापार होने की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए महिला पुलिस के साथ जब चार अलग अलग होटलों में रेड की गई तो 16 पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। रेड के दौरान मिले पुरुषों को पुलिस ने हिरासत में लेकर सराय एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आगे भी ऐसे रेड होती रहेंगी।

Also Read