UP Lok Sabha Election Results : यूपी में राहुल का डंका, जानें क्या हुआ 15 हॉट सीटों का रिजल्ट

UPT | लोकसभा चुनाव।

Jun 04, 2024 18:01

राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव जीत गए हैं। जीत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमेठी से स्मृति ईरानी 1.11 लाख वोटों के अंतर से हार गईं। लखीमपुर खीरी में अजय मिश्रा टेनी को भी अपनी सीट गवानी पड़ी है...

Short Highlights
  • राहुल गांधी की रायबरेली से बड़ी जीत
  • जीत के बाद कांग्रेस नेता की बढ़ाई गई सुरक्षा
  • अमेठी में स्मृति ईरानी की बड़ी हार
UP Lok Sabha Election Results : लोकसभा चुनाव के रिजल्ट लगातार जनता के सामने आते हुए दिखाई दे रहे हैं। यूपी में भाजपा को बड़ा नुकसान होता हुआ दिखाई दिया है। रायबरेली से राहुल गांधी ने बड़ी जीत दर्ज की है। वोट मार्जिन 373280 है। राहुल को 661997 और दिनेश प्रताप सिंह को 288717 वोट मिले हैं।

जीत के बाद कांग्रेस नेता की बढ़ाई गई सुरक्षा
राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव जीत गए हैं। जीत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमेठी से स्मृति ईरानी 1.11 लाख वोटों के अंतर से हार गईं। लखीमपुर खीरी में अजय मिश्रा टेनी को भी अपनी सीट गवानी पड़ी है। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 92 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए। मेरठ में सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। सुल्तानपुर में मेनका गांधी 24 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।

अमेठी में स्मृति ईरानी की बड़ी हार
अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी को कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने हराकर पूरे देश को चौंका दिया। स्मृति की हार राहुल की पिछली हार से बड़ी है। वह 1.30 लाख वोट से हारी हैं। कांग्रेस के 'चाणक्य' कहे जाने वाले किशोरी लाल शर्मा पहली बार चुनाव मैदान में उतरे।

Also Read