Indigo Airlines : फ्लाइट में महिलाओं को मिलेगी खास सुविधा, अपनी पसंद की सीट चुनने का मिला मौका

UPT | Indigo Airlines

May 30, 2024 10:09

इंडिगो एयरलाइंस ने अपने सेवाओं में एक नया फीचर शामिल किया है। जिसके अंतर्गत महिला यात्रियों को अपनी पसंद की सीट चुनने का विकल्प मिलेगा। यह सुविधा विशेष रूप से महिला...

New Delhi News : इंडिगो एयरलाइंस ने अपने सेवाओं में एक नया फीचर शामिल किया है। जिसके अंतर्गत महिला यात्रियों को अपनी पसंद की सीट चुनने का विकल्प मिलेगा। यह सुविधा विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। जो अब वेब चेक-इन के दौरान यह पता कर सकेंगी कि किस सीट को पहले से ही आरक्षित किया गया है और किसे नहीं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों के लिए हवाई यात्रा को और सुरक्षित और आरामदायक बनाना है।

महिला यात्रियों के लिए आसान होगी यात्रा
इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने इस सुविधा के लॉन्च पर गर्व की बात कहते हुए कहा, "यह सुविधा विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए तैयार की गई है। इसमें अकेले यात्रा कर रही महिलाओं के साथ-साथ अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही महिलाओं के लिए भी सुविधा होगी। इस सुविधा का उद्देश्य हमारी महिला यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को और अधिक आरामदायक बनाना है।"

जल्द ही इंडिगो में शामिल होगी बिजनेस श्रेणी
इसके आगे इंडिगो एयरलाइंस ने बताया कि वे अपने सभी यात्रियों को एक अद्वितीय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह नई सुविधा उसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए लोई जा रही है। इसके साथ ही, इंडिगो ने हाल ही में अपने विमानों में बिजनेस श्रेणी को भी उपलब्ध कराने का एलान किया है।

रोजाना 2000 उड़ानों का संचालन करती इंडिगो
इंडिगो एयरलाइंस में अभी तक सिर्फ इकॉनॉमी क्लास है। लेकिन उनकी इस नई योजना के साथ यह विकल्प भी उपलब्ध होगा। वर्तमान में इंडिगो के बेड़े में 360 विमान हैं और यह रोजाना करीब 2000 उड़ानों का संचालन करती है। इंडिगो अपनी स्थापना की 18वीं वर्षगांठ पर अपनी भविष्य की योजना का खुलासा करेगी, जिसमें वे अपने सेवाओं और उपलब्धियों की और भी बढ़त करने की योजना बताएंगे।

Also Read