यूपी में नेताओं की होली : योगी आदित्यनाथ से लेकर अखिलेश यादव तक, जानें किसने कैसे खेली होली...

UPT | सभी नेताओं ने खेली होली

Mar 25, 2024 17:21

चुनावी साल होने की वजह से पूरे देश में चारों तरफ नेता-कार्यकर्ता धूमधाम से होली खेलते नजर आ रहे हैं। सियासत पर भी होली के रंग चढ़ चुके हैं। गोरखपुर में...

UP News : चुनावी साल होने की वजह से पूरे देश में चारों तरफ नेता-कार्यकर्ता धूमधाम से होली खेलते नजर आ रहे हैं। सियासत पर भी होली के रंग चढ़ चुके हैं। गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली के शुभअवसर पर शिव का रुद्राभिषेक किया। वहीं दूसरी तरफ पूर्व सीएम अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने सैफई में समाजवादी पार्टी समर्थकों के साथ फूलों की होली खेली।

लखनऊ के चौक इलाके में यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा काफी उत्साह के साथ होली खेलते नजर आए। बृजेश पाठक ऊंट पर बैठकर लोगों पर रंग बरसा रहे थे। डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राजधानी लखनऊ में पटका पहनाकर लोगों को शुभकामनाएं दी।

बीजेपी विधायक देवेंद्र कुमार 
सहारनपुर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राघव लखनपाल लोगों के बीच होली खेलते नजर आए। वह गुलाल से रंगे हुए थे। रामपुर मनिहारन के बीजेपी विधायक देवेंद्र कुमार निम ने भी लोगों के साथ जमकर होली खेली।

इन लोगों ने दी शुभकामनाएं
होली के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती और अखिलेश यादव ने प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी है। पूरे देश में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है।

देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव होगा : अखिलेश
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव होगा। इसलिए आप लोगों को बहुत सतर्कता के साथ होली खेलनी है, इसके बाद वोट देने हैं।

बीजेपी हटाने का संकल्प लें : डिंपल
मैनपुरी सांसद डिंपल यादव सैफई में आयोजित समाजवादी पार्टी के होली सम्मेलन में शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले चुनाव में बीजेपी को हटाने का संकल्प लें।

हेमा मालिन ने खेली होली
मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद उम्मीदवार हेमा मालिनी ने अपने समर्थकों के साथ होली खेली। उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सैफई पहुंचे अखिलेश यादव
यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव होली खेलने सैफई पहुंचे हुए थे। यहां समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने होली खेली। उनके साथ मंच पर शिवपाल यादव भी नजर आए।
 

Also Read