उत्तर प्रदेश न्यूज : अब मोबाइल पर मिलेगी यूपी विधानसभा की जानकारी, जल्द ही लांच होगा एप

UPT | मोबाइल एप किया लांच

Feb 12, 2024 17:12

यूपी विधानसभा के बारे में अब आम जनता को आसानी से जानकारी प्राप्त हो सकती है। दरअसल विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान...

Lucknow News : यूपी विधानसभा के बारे में अब आम जनता को आसानी से जानकारी प्राप्त हो सकती है। दरअसल विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने डिजिटलाइज्ड कार्यवाहियों के लिए इंटेलिजेंट सर्च मोबाइल एप लांच किया है। इसके साथ ही सतीश महाना ने कहा कि पिछले दो वर्षों में यूपी विधानसभा में कई नए काम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने विधानसभा के कामकाज को लेकर टिप्स दिए थे। जिसके लिए मुख्यमंत्री से बात कर उन्हें आगे बढ़ाया गया।

आपको बता दें कि विधानसभा ने कई नवाचार किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि फरवरी के अंत तक इस एप में डाटा लोड हो जाएगा। पहले विधानसभा की कार्यवाही की जानकारी मिलने में लंबा समय लगता था लेकिन अब 24 घंटे में जानकारी मिल जाती है।

Also Read