कटेहरी में फिर ताल ठोकेगी निषाद पार्टी : 2017 और 2022 में लड़ा था चुनाव, उपचुनाव में आजमाएगी किस्मत

2017 और 2022 में लड़ा था चुनाव, उपचुनाव में आजमाएगी किस्मत
UPT | कटेहरी में फिर ताल ठोकेगी निषाद पार्टी

Sep 27, 2024 20:44

यूपी के अम्बेडकरनगर में शुक्रवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद पहुंचे। इस दौराम उन्होंने जानकारी दी कि उनकी पार्टी ने 2017 और 2022 में कटेहरी विधानसभा चुनाव लड़ा था और वे 2024 के उपचुनाव में भी भाग लेंगे...

Sep 27, 2024 20:44

Ambedkar Nagar News : यूपी के अम्बेडकरनगर में शुक्रवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि उनकी पार्टी ने 2017 और 2022 में कटेहरी विधानसभा चुनाव लड़ा था और वे 2024 के उपचुनाव में भी भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में किसे उतारना है, इसका निर्णय दोनों पार्टियां और गठबंधन मिलकर करेंगे। प्रवीण निषाद कटेहरी विधानसभा के एक मैरिज लॉन में आयोजित प्रभुत्व सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां उन्होंने सपा और बसपा पर तीखा हमला किया।

सपा और बसपा पर लगाया आरोप
सपा और बसपा पर आरोप लगाते हुए प्रवीण निषाद ने कहा कि दोनों पार्टियों ने सिर्फ निषाद समुदाय को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के गठन के बाद वंचितों और पिछड़ों को उनका उचित सम्मान मिल रहा है। प्रवीण निषाद ने भाजपा के कार्यों की तारीफ की, जिसमें धारा 370 का हटाना और राम मंदिर का निर्माण शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि निषाद राज का एक भव्य स्मारक बनवाने की योजना है। निषाद ने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश के आगामी उपचुनाव में उनका गठबंधन सभी सीटें जीतेगा।
  अखिलेश यादव पर साधा निशाना
प्रवीण निषाद ने यह स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी कटेहरी विधानसभा का चुनाव 2017 और 2022 में लड़ा था और वे 2024 में होने वाले उपचुनाव में भी भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद और गठबंधन के अन्य साथियों के साथ मिलकर किया जाएगा। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कभी-कभी कुछ भी ट्वीट कर देते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि आरक्षण को खत्म नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह अधिकार संविधान में मिला है।



ये सभी रहे मौजूद
कार्यक्रम का आयोजन बृजेन्द्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जयसिंहपुर के विधायक राज बाबू उपाध्याय, निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबू राम निषाद, प्रदेश सचिव धीरेंद्र निषाद, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जनकनंदनी, और जिला अध्यक्ष संजय निषाद भी उपस्थित रहे।

Also Read

जांच के लिए राम मंदिर के प्रसाद का लिया गया सैंपल, जनसुनवाई पोर्टल पर मिली थी शिकायत

27 Sep 2024 09:23 PM

अयोध्या तिरुपति विवाद के बाद बड़ा फैसला : जांच के लिए राम मंदिर के प्रसाद का लिया गया सैंपल, जनसुनवाई पोर्टल पर मिली थी शिकायत

मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर एक व्यक्ति ने राम मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलने वाले इलायची दाने पर भी संदेह जताया। व्यक्ति ने मांग की कि इस प्रसाद की भी जांच की जाए। इसके बाद अब राम मंदिर के प्रसाद के सैंपल भी ले लिए गए हैं। और पढ़ें