Amethi News : डीएम ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया, जानें क्या दिए निर्देश....

डीएम ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया, जानें क्या दिए निर्देश....
UPT | वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण करतीं डीएम निशा अनंत।

Aug 23, 2024 17:30

उत्तर प्रदेश के अमेठी के जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान...

Aug 23, 2024 17:30

Amethi News : उत्तर प्रदेश के अमेठी के जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

डीएम ने जांची सुरक्षा
डीएम निशा अनंत ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गोदामों में रखी बीयू-सीयू और वीवीपैट के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था के सख्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी को भी चेक किया और गोदाम में लगी सिक्योरिटी को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए।

सीईओ के निर्देश पर निरीक्षण
डीएम ने पत्रकारों को बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर वेयरहाउस में ईवीएम और वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अलग अलग राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी और निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read

मिल्कीपुर में एक हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास 

19 Sep 2024 07:00 AM

अयोध्या रामनगरी को आज फिर विकास से जोड़ेंगे सीएम योगी : मिल्कीपुर में एक हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी अयोध्या पहुंचते हैं तो यहां विकास के मार्ग प्रशस्त करते हैं। सीएम योगी गुरुवार को फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस बार वे यहहां एक हजार करोड़ से भी अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। और पढ़ें