advertisements
advertisements

Ayodhya News : अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में बनेगा ऑडिटोरियम, एक साथ बैठ सकेंगे 500 लोग

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में बनेगा ऑडिटोरियम, एक साथ बैठ सकेंगे 500 लोग
UPT | अयोध्या।

May 07, 2024 20:08

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में एक ऑडिटोरियम का भी निर्माण कराया जाएगा। जिसमें 500 लोगों की एक साथ बैठने की भी व्यवस्था होगी...

May 07, 2024 20:08

Short Highlights
  • उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम बनाएगा ऑडिटोरियम
  • संतों के रहने की भी होगी व्यवस्था, 15 दिन बाद शुरू होगा निर्माण
Ayodhya News : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में एक ऑडिटोरियम का भी निर्माण कराया जाएगा। जिसमें 500 लोगों की एक साथ बैठने की भी व्यवस्था होगी। इसी ऑडिटोरियम में बाहर से आने वाले साधु संतों की रहने की भी व्यवस्था रहेगी। 15 दिन के बाद ऑडिटोरियम का भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

निर्माण के लिए भूमि का स्वायल टेस्ट भी शुरू : नृपेंद्र मिश्र
मन्दिर निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि राम मंदिर परिसर में बनने जा रहे ऑडिटोरियम का नक्शा बन कर तैयार हो गया है। इस समय भूमि का स्वयाल टेस्ट चल रहा है। स्वायल टेस्ट के कार्य पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि ऑडिटोरियम के बनने का कार्य 15 दिन के बाद शुरू हो जाएगा। ऑडिटोरियम में कुछ विशेष निर्माण भी होंगे। बाहर से आने वाले विशिष्ट साधु संतों के लिए उनके निवास के लिए भी इसी ऑडिटोरियम में व्यवस्था होगी। ऑडिटोरियम का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम करेगा। निर्माण समिति अध्यक्ष ने बताया कि राम मंदिर के प्रथम तल पर रामदरबार बनाया जाएगा। राम दरबार का आर्ट वर्क वासुदेव कामत करेंगे। इस समय वासुदेव कामत परकोटे पर म्यूरल बनाने का काम कर रहे हैं।

Also Read

डीएम और एसपी कर रहे मतदान केंद्र का निरीक्षण, ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी नजर

19 May 2024 11:03 PM

बाराबंकी Barabanki News :  डीएम और एसपी कर रहे मतदान केंद्र का निरीक्षण, ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी नजर

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात सुरक्षा कर्मियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए हैं। जनपद में कल यानि सोमवार को 1701 मतदान केंद्रों के 2615 बूथ पर मतदान होगा.. और पढ़ें