Ayodhya News : नित्य प्रभु श्रीरामलला का दर्शन करना चाहते हैं तो आधारकार्ड लेकर कार्यालय से भरें फॉर्म

नित्य प्रभु श्रीरामलला का दर्शन करना चाहते हैं तो आधारकार्ड लेकर कार्यालय से भरें फॉर्म
UPT | राम मंदिर।

Jul 18, 2024 20:05

रामनगरी के साधु, सन्तों, महात्माओं और नर नारियों के लिए श्रीरामलला के नित्य प्रति दर्शन सुविधा के लिए विशेष पास निर्गत किए जाएंगे...

Jul 18, 2024 20:05

Short Highlights
  • रामनगरी के संत, महात्माओं और नागरिकों से की गई अपील
  • रामकोट, ट्रस्ट कार्यालय व रामपथ यात्री सेवा केंद्र पर मिलेगी सुविधा
  • सामान्य श्रद्धालुओं के समान दर्शन के सभी प्रतिबंध लागू रहेंगे

Ayodhya News : रामनगरी के साधु, सन्तों, महात्माओं और नर नारियों के लिए श्रीरामलला के नित्य प्रति दर्शन सुविधा के लिए विशेष पास निर्गत किए जाएंगे। गुरुवार शाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने नियमित दर्शन पास के लिए उक्त लोगों से आवेदन करने को कहा है। ट्रस्ट के कैम्प कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी दी गई है।  बताया गया है कि अयोध्या के संत, महात्मा  अथवा नागरिक बंधु भगिनी जो श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में रामलला के दर्शन नित्य करना चाहते हैं, वे सभी संत महापुरुष एवं श्रद्धालुजन राम कचहरी आश्रम रामकोट में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कैम्प कार्यालय आकर अथवा रामपथ पर बिरला धर्मशाला के सामने स्थित तीर्थ यात्री सेवा केंद्र आकर, अपना आधार कार्ड दिखाकर, फॉर्म भरकर, आवेदन करके,  नित्य दर्शन का अनुमति पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

नित्य दर्शन पास पर यदा कदा दर्शन करने पर हो सकता है निरस्त 
ट्रस्ट महामंत्री चम्पतराय ने बताया कि नित्य दर्शन के फॉर्म प्रातः काल 10 बजे से सायं 6 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। सुरक्षा संबंधी सभी विधि निषेध जो आज लागू हैं, उनका पालन करना होगा। ट्रस्ट महामंत्री ने बताया कि नित्य दर्शन वाले श्रद्धालु भी मोबाइल फोन अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे। अपने साथ पूजा सामग्री प्रसाद मिष्टान्न दीपक बाती धूपबत्ती अगरबत्ती आदि लेकर प्रवेश नहीं होगा। आज भी यही व्यवस्था है। जिनके पास अनुमति पत्र है, केवल वही सन्त महापुरुष अथवा भक्तजन अकेले नित्य दर्शन को जाएंगे। डी-1. से ही प्रवेश होगा। एक बार बनाया गया अनुमति पत्र 6 मास तक ही मान्य होगा। 6 मास के पश्चात नवीनीकरण कराया जा सकेगा। यदि पाया गया कि नित्य दर्शन के नाम पर अनुमतिपत्र लिया गया और एक महीने में एक-दो  बार ही आते हैं। तो पास निरस्त किया जा सकता है। अपना प्रवेश पत्र नित्य दर्शन के समय पुलिस चेकिंग बूथ  पर दिखाना होगा।

Also Read

सदस्यता महाअभियान में भाजपा प्रत्येक बूथ पर बनाएगी 200 सदस्य, कार्यशाला में दी गई सीख

31 Aug 2024 07:03 PM

अयोध्या Ayodhya News सदस्यता महाअभियान में भाजपा प्रत्येक बूथ पर बनाएगी 200 सदस्य, कार्यशाला में दी गई सीख

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता महाअभियान दो सितम्बर से प्रारम्भ हो रहा है। शनिवार को महानगर के सभी 400 बूथों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए अपने सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या और पढ़ें