Ayodhya News : मिल्कीपुर में किसान कार्यक्रम आयोजित कर मंडी परिषद की 6 संपर्क मार्गों का किया गया शिलान्यास

मिल्कीपुर में किसान कार्यक्रम आयोजित कर मंडी परिषद की 6 संपर्क मार्गों का किया गया शिलान्यास
UPT | संपर्क मार्गों का शिलान्यास करते प्रदेश के मंत्रीगण।

Aug 28, 2024 01:30

जनपद के प्रभारी/कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं राज्यमंत्री उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने 6 संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया।

Aug 28, 2024 01:30

Ayodhya News : अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र के सिंधारी बाजार में जनपद के प्रभारी/कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं राज्यमंत्री उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मण्डी परिषद कृषि उत्पादन समिति अयोध्या क्षेत्र के अन्तर्गत सम्पर्क मार्ग की 6 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। उद्यान विभाग की ओर से पौधे भी लोगों में वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया।

योजनाओं व अन्य जानकारियां देने को विभागों ने लगाए स्टाल
कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, उद्यान विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं रसद, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए। जिनका मंत्रियों ने अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही  जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर भी सम्बंधित विभागों के स्टाल से आमजन को  योजनाओं की जानकारी दी जा रही है साथ ही  योजना से वंचित पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी कराया जा रहा है। साथ ही साथ आधार कार्ड बनाने को भी स्टाल लगाया गया है।  कहा कि सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के नये नये अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है।

व्यावसायिक खेती अपना कर अपनी आमदनी कई गुना बढ़ा सकते हैं किसान
प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आम जन से अपने खेतों में परम्परागत खेती के साथ साथ व्यवसायिक खेती जिसमें स्ट्राबेरी, विभिन्न प्रकार के फूल सहित अन्य व्यवसायिक खेती के बारे में उद्यान विभाग से जानकारी लेते हुए इसे किसानों को अपनाने को प्रेरित किया और कहा कि इससे किसानों की आय में कई गुना की वृद्वि होगी।  मिल्कीपुर क्षेत्र की 06 सड़कों के शिलान्यास की बाबत कहा कि यदि मण्डी परिषद की अन्य कोई भी सड़क क्षतिग्रस्त है तो उसे तत्काल ठीक कराया जायेगा। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। इसी क्रम प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई में ड्रिप, पोर्टबल स्प्रिंकलर, रेनगन, मिनी स्प्रिंकलर, अनुसूचित जाति/अनु जनजाति औद्यानिक विकास योजना, फलपट्टी विकास योजना, राष्ट्रीय औषधीय पौध मिशन योजना, हर्बल गार्डेन योजना एवं पीएमएफएमई योजना के बारे कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सहित अन्य स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

Also Read

CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, गले में फंसी राइफल की नली

2 Oct 2024 12:12 AM

अमेठी Amethi News :  CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, गले में फंसी राइफल की नली

अमेठी के सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में साथी जवान और... और पढ़ें