120 श्रद्धालुओं ने श्रीराम लला को सुनाया श्रीमन्नारायणीयम : भक्तिरस से सराबोर हो उठा श्रीरामजन्मभूमि परिसर

भक्तिरस से सराबोर हो उठा श्रीरामजन्मभूमि परिसर
UPT | आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के श्रद्धालुओं ने तेलुगु भाषा में किया सस्वर पाठ।

Oct 19, 2024 19:28

राम मंदिर निर्माण के स्थलीय प्रभारी तथा विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी गोपाल राव और कार्यक्रम संयोजक चन्द्र शेखर ने बताया कि आंध्र प्रदेश व तेलंगाना राज्य में श्रीमन्नारायणीयम् पाठ का अत्यंत धार्मिक महत्व है।

Oct 19, 2024 19:28

Ayodhya News : प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से ही रामलला के समक्ष विभिन्न कलाओं के साधकों ने गीत, नृत्य, संगीत को समर्पित किया है। देश दुनिया के नामचीन कलाकारों ने रामोत्सव में पूरे माह अपनी प्रस्तुति दी। शनिवार को रामलला को सुनाने के लिए प्रातः काल में तेलुगु भाषा में श्रीमन्नारायणीयम् का सस्वर पाठ किया गया। आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के विभिन्न जिलों से आए लगभग 120 भक्तों ने श्रीमन्नारायणीयम् श्लोक तात्पर्यसहितम् का पाठ किया। इस अवसर पर पूरा श्रीराम जन्मभूमि परिसर भक्तिरस से सराबोर हो उठा।

राम मंदिर निर्माण के स्थलीय प्रभारी तथा विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी गोपाल राव और कार्यक्रम संयोजक चन्द्र शेखर ने बताया कि आंध्र प्रदेश व तेलंगाना राज्य में श्रीमन्नारायणीयम् पाठ का अत्यंत धार्मिक महत्व है। इस पाठ के माध्यम से भगवान विष्णु का स्मरण किया जाता है। दोनों प्रांतों में गीता प्रेस द्वारा तेलुगु भाषा में प्रकाशित श्रीमन्नारायणीयम् श्लोक तात्पर्यसहितम् अति प्रचलित है। शनिवार को दोनों राज्यों के विभिन्न जिलों से आए लगभग 120 भक्तों ने श्रीमन्नारायणीयम् का पाठ किया। जिनमें अधिसंख्य महिलाएं शामिल रहीं। उन्हें रामजन्मभूमि परिसर में स्थित यज्ञशाला में पाठ के लिए अनुमति प्रदान की गई थी।

Also Read

टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोगों की मौत, कई घायल, मची चीख पुकार

19 Oct 2024 08:56 PM

बाराबंकी Barabanki News :  टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोगों की मौत, कई घायल, मची चीख पुकार

बाराबंकी से जैदपुर की ओर जा रहा एक विक्रम टेंपो बरायन चौराहा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत... और पढ़ें