राम मंदिर निर्माण में नई गति : 161 फीट ऊंचे शिखर का निर्माण कार्य शुरू, 4 महीने में होगा पूरा, सोमपुरा आर्किटेक्ट्स ने तैयार किया डिजाइन

161 फीट ऊंचे शिखर का निर्माण कार्य शुरू, 4 महीने में होगा पूरा, सोमपुरा आर्किटेक्ट्स ने तैयार किया डिजाइन
UPT | अयोध्या राम मंदिर निर्माण कार्य

Oct 04, 2024 00:21

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर राम मंदिर के शिखर निर्माण का कार्य पूजा के बाद प्रारंभ कर दिया गया है। अगले चार महीनों में इस शिखर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा, जिसमें लगभग 60,000 घन फीट पत्थरों का उपयोग किया जाएगा।

Oct 04, 2024 00:21

Short Highlights
  • बैठक में निर्माण में गति लाने पर चर्चा
  • शिखर में  60,000 घन फीट पत्थरों का उपयोग
Ayodhya News : अयोध्या राम मंदिर का निर्माण कार्य धीरे-धीरे पूर्णतया की ओर बढ़ रहा है. इसी कड़ी में मंदिर के शिखर का निर्माण कार्य नवरात्रि के शुभ अवसर पर विधिवत पूजन के बाद शुरू कर दिया गया है।

शिखर में  60,000 घन फीट पत्थरों का उपयोग
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर राम मंदिर के शिखर निर्माण का कार्य पूजा के बाद प्रारंभ कर दिया गया है। अगले चार महीनों में इस शिखर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा, जिसमें लगभग 60,000 घन फीट पत्थरों का उपयोग किया जाएगा। यह जानकारी राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दी।

तीन दिवसीय बैठक में निर्माण कार्य पर सहमती
राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के लिए मंदिर निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक आयोजित की जा रही है। पहले दिन पदाधिकारियों ने राम मंदिर निर्माण के स्थल का निरीक्षण किया, और गुरुवार को दूसरे दिन शिखर निर्माण का कार्य शुरू किया गया।

शिखर का निर्माण चार महीने में होगा पूरा
निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर का निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है, जो आने वाले चार महीनों में पूरा होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर के सभी निर्माण कार्यों पर तेजी से प्रगति की जा रही है और इसके लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं, ताकि कार्य समय पर संपन्न हो सके। मिश्र ने यह भी कहा कि सप्त ऋषियों के मंदिर के निर्माण में भी तेजी आई है, और उन्हें उम्मीद है कि अगले चार महीनों में इसे पूर्णता की ओर बढ़ाया जाएगा।

निर्माण में गति लाने के लिए बैठक
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि तीन दिवसीय बैठक में यह विचार किया जाएगा कि कैसे राम मंदिर निर्माण कार्य में गति लाई जा सकती है। इस बैठक में श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और तकनीकी विशेषज्ञों की भर्ती पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि राजस्थान में तैयार हो रही मूर्तियों के लिए अलग-अलग मूर्तिकारों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके अलावा, प्रथम तल और भूतल पर लगाए गए खंभों में देवी-देवताओं की मूर्तियों का कार्य चल रहा है, जिसके लिए ओडिशा के कारीगरों को भी शामिल किया गया है।

सोमपुरा आर्किटेक्ट्स ने तैयार किया डिजाइन
राम मंदिर के शिखर का निर्माण नागर शैली में किया जा रहा है, जिसे सोमपुरा आर्किटेक्ट्स ने डिजाइन किया है और जिसे ट्रस्ट द्वारा पहले ही अंतिम रूप दे दिया गया था। शिखर पर धर्म ध्वज भी स्थापित किया जाएगा। यह ध्यान देने योग्य है कि मंदिर का शिखर सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इस निर्माण कार्य की शुरुआत के समय सभी एजेंसियों के प्रतिनिधि वहां मौजूद रहे

Also Read

हत्यारों ने गांव तक किया था सुनील का पीछा, जानें क्या है वारदात की वजह 

4 Oct 2024 01:52 AM

अमेठी अमेठी में शिक्षक परिवार की हत्या का मामला : हत्यारों ने गांव तक किया था सुनील का पीछा, जानें क्या है वारदात की वजह 

शिक्षक सुनील कुमार के पिता के मुताबिक कुछ दुश्मन उनको मारने का कब से इंतजार कर रहे थे। बताया कि रायबरेली में कमरा लेकर उनका बेटा रहता था, लेकिन एक दिन कुछ लोग गांव भी पहुंच कर मारने की कोशिश की थी। लेकिन बाद में उसे मामले की जानकारी हुई। और पढ़ें