बाराबंकी में रफ्तार का कहर : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साले-बहनोई की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा... 

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साले-बहनोई की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा... 
UPT | सड़क हादसे में दो की मौत।

Sep 28, 2024 00:51

कोठी थाना क्षेत्र के भानमऊ इब्राहिमाबाद संपर्क मार्ग पर एक तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ...

Sep 28, 2024 00:51

Barabanki News : कोठी थाना क्षेत्र के भानमऊ इब्राहिमाबाद संपर्क मार्ग पर एक तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान साले बहनाई ने दम तोड़ दिया।

ऐसे हुआ हादसा
इब्राहिमाबाद निवासी मतीन के घर पर वैवाहिक कार्यक्रम था। उनके चचेरा भाई शहीम (20) और बहनोई शमीम (40) सामान खरीदने के लिए बाइक से भानमऊ चौराहा जा रहे थे। इसी दौरान, भानमऊ चौराहा के समीप दुर्गा ब्रिक फील्ड परशुराम भट्ठा की तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार जीजा साले सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, शहीम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसके बहनोई शमीम की हालत गंभीर बताई जा रही थी, उनका इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में हो रहा था। कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई है। 

पुलिस ने शुरू हुई हादसे की जांच
हादसे के बाद कोठी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा दुराजपुर गांव के दुर्गा भट्ठा की ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुआ, जिसका चालक झाबियापुर गांव निवासी राजित राम है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Also Read

जांच के लिए राम मंदिर के प्रसाद का लिया गया सैंपल, जनसुनवाई पोर्टल पर मिली थी शिकायत

27 Sep 2024 09:23 PM

अयोध्या तिरुपति विवाद के बाद बड़ा फैसला : जांच के लिए राम मंदिर के प्रसाद का लिया गया सैंपल, जनसुनवाई पोर्टल पर मिली थी शिकायत

मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर एक व्यक्ति ने राम मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलने वाले इलायची दाने पर भी संदेह जताया। व्यक्ति ने मांग की कि इस प्रसाद की भी जांच की जाए। इसके बाद अब राम मंदिर के प्रसाद के सैंपल भी ले लिए गए हैं। और पढ़ें