Barabanki News : ऑफिस के टॉयलेट में महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिला सफाई कर्मचारी...

ऑफिस के टॉयलेट में महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिला सफाई कर्मचारी...
UPT | बाराबंकी में तमाशा।

Jun 06, 2024 13:15

ब्लॉक कार्यालय के शौचालय में एक सफाई कर्मचारी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला। कुछ लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई की। विवाद और शोरगुल के बीच पहुंचे महिला के पति ने अपनी पत्नी को...

Jun 06, 2024 13:15

Barabanki News : ब्लॉक कार्यालय के शौचालय में एक सफाई कर्मचारी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला। कुछ लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई की। विवाद और शोरगुल के बीच पहुंचे महिला के पति ने अपनी पत्नी को भी पीटा। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी भी अपने-अपने कमरों से बाहर निकल आए। सफाई कर्मचारी ब्लॉक से फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला
ब्लॉक में तैनात एक सफाई कर्मचारी महिला के साथ ब्लॉक के शौचालय में घुस गया। यह नजारा कुछ ग्रामीण और ग्राम प्रधान देख रहे थे। काफी देर तक सफाईकर्मी और महिला शौचालय के बाहर नहीं निकले तो कुछ लोग लघुशंका के लिए लोग वहां पहुंचे। चर्चा है कि सफाई कर्मचारी महिला के साथ वहां आपत्तिजनक स्थिति में था। यह देखकर लोगों ने शोरगुल मचाया। सफाई कर्मचारी भागने लगा, जिसे पकड़ कर पीटा गया।

कई ग्राम प्रधान और ग्रामीण भी पहुंचे
विवाद और शोर-गुल के कारण करीब आधा दर्जन ग्राम प्रधानों के साथ कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कक्षों से निकलकर बाहर आ गए। इस दौरान महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। बताया जाता है कि यह सफाई कर्मचारी ब्लॉक के एक अधिकारी का करीबी है। इसकी तैनाती एक पंचायत में है। लेकिन, वहां न जाकर ब्लॉक में ही रहता है। पूरा समय साहब की चाकरी में बीतता है।

Also Read

वर्तमान अध्यक्ष ने लगाया असंवैधानिक तरीके से चुनाव कराने का आरोप, जानिए पूरा माजरा

18 Oct 2024 07:24 PM

अयोध्या IMA की अयोध्या इकाई में दो फाड़ : वर्तमान अध्यक्ष ने लगाया असंवैधानिक तरीके से चुनाव कराने का आरोप, जानिए पूरा माजरा

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की अयोध्या इकाई में दो फाड़ हो गया है। एक गुट ने 11 नवंबर को ही आईएमए का चुनाव कराकर अध्यक्ष और कार्यकारिणी बना ली और पढ़ें