Barabanki News : छात्राओं से छेड़खानी कर रहे शोहदे को परिजनों ने पकड़ा, दो की तलाश कर रही पुलिस

छात्राओं से छेड़खानी कर रहे शोहदे को परिजनों ने पकड़ा, दो की तलाश कर रही पुलिस
UPT | शोहदे को पकड़ने के बाद मौके पर जमा भीड़।

Nov 08, 2024 16:55

बाराबंकी में छात्राओं से छेड़खानी करना शोहदों को भारी पड़ गया। छेड़खानी की शिकायत लड़कियों ने परिजनों से कर दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शोहदे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर...

Nov 08, 2024 16:55

Barabanki News : बाराबंकी में छात्राओं से छेड़खानी करना शोहदों को भारी पड़ गया। छेड़खानी की शिकायत लड़कियों ने परिजनों से कर दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शोहदे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

ऐसे पकड़ा गया शोहदा
मामला हैदरगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां कस्बे की छात्रा प्रतिदिन स्कूल जाती थी। स्कूल आते जाते समय तीन युवक लगातार उसके साथ छेड़खानी कर रहे थे। लड़की ने इसकी शिकायत अपनी मां से की, मां ने छेड़खानी की बात परिजनों को बताई। उसके बाद परिजन शोहदों के पकड़ने के लिए पीछे लग गए। शुक्रवार की सुबह स्कूल जाते समय जब तीनों लड़के छेड़खानी करने के लिए आए तो परिजनों ने शोहदों को रंगेहाथ पकड़ लिया, लेकिन एक ही युवक हाथ लगा। दो अन्य मौके से फरार हो गए। फिलहाल परिजनों ने छेड़खानी करने वाले युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

भागे युवकों को तलाश रही पुलिस
पकड़ा गया युवक हैदरगढ़ के सुभाष नगर वार्ड का रहने वाला अशफाक है। पूछताछ में पता चला दो अन्य साथी एनुल और मंसूर हैं, जो सुभाष नगर वार्ड के ही रहने वाले हैं। पुलिस पकड़े गए युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस फरार दोनों युवकों की भी तलाश कर रही है।

Also Read

राम मंदिर निर्माण कार्य में श्रमिकों की कमी अभी भी बरकरार, कार्यदायी संस्था को दिए निर्देश

21 Jan 2025 05:35 PM

अयोध्या Ayodhya News : राम मंदिर निर्माण कार्य में श्रमिकों की कमी अभी भी बरकरार, कार्यदायी संस्था को दिए निर्देश

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंगलवार को एलएनटी सभाकक्ष में इंजीनियरों के साथ बैठक की। बैठक में यह बात सामने आई कि निर्माण कार्य में श्रमिकों की कमी अभी भी बरकरार है... और पढ़ें