advertisements
advertisements

Barabanki News : पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप बोले- भाजपा सरकार ने खून के आंसू रुलाया 

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप बोले- भाजपा सरकार ने खून के आंसू रुलाया 
UPT | ग्राम चौपाल संवाद को संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप।

May 07, 2024 17:25

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देश के संविधान, आम आदमी के हक अधिकार, वंचितों का आरक्षण और बच्चों का भविष्य बचाने...

May 07, 2024 17:25

Barabanki News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देश के संविधान, आम आदमी के हक अधिकार, वंचितों का आरक्षण और बच्चों का भविष्य बचाने का चुनाव है। वह विधानसभा रामनगर के ग्राम कैरातीनपुवा, औरेला, चौखंडी, भैसुरिया, बनोक, दरवेशपुर आदि ग्रामसभाओं में आयोजित ग्राम चौपाल संवाद में लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

रिपोर्ट कार्ड देने से डर रही भाजपा
पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर देशवासियों को खून के आंसू रुलाया है। इस भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इस बार जनता ने मन बना लिया है कि इनको इनके किए की सजा देकर दिल्ली की सत्ता से विदा कर देना है। जिससे इंडिया गठबंधन की सरकार देश में बन सके। गोप ने कहा कि मोदी सरकार पिछले 10 वर्ष से दिल्ली की सत्ता पर राज करने के बाद भी अपना रिपोर्ट कार्ड देने से डर रही है। क्योंकि इनके पास बताने के लिए कुछ है ही नहीं। इसीलिए रोज नए-नए मुद्दे उछालकर देश को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। 

किसानों से किया वादा भी छलावा निकला
पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी के 10 साल के कार्यकाल में न किसानों की आय दोगुनी हुई, न महंगाई खत्म हुई और न ही काला धन वापस आया। जब चुनाव में इनके पास बताने के लिए कुछ नहीं बचा है तो ये तरह-तरह के प्रलोभन से जनता के गुस्से को शांत करना चाहते हैं। लेकिन, देश की जनता के मन में समाया गुस्सा इन झूठों को सत्ता से बेदखल कर के ही शांत होगा। उन्होंने कहा कि दो दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद इन लोगों ने किसानों नौजवानों छात्र-छात्राओं महिलाओं को मजबूत करने के लिए कोई काम नहीं किया। अगर इन्होंने कुछ किया है तो विपक्ष को समाप्त करने, देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने और नौजवानों को बेरोजगार करने का ही काम किया है। 

तो फिर आमचुनाव ही न हो
उन्होंने कहा कि अगर इस बार निर्णय लेने में हम सबसे गलती से भी गलती हो गई, तो इससे अधिक परेशानियों का सामना करना होगा। यह भी हो सकता है कि अगली बार देश में आमचुनाव ही ना हो। इस दौरान पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, हसमत अली गुड्डू, सपा जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान सहित तमाम नेता, कार्यकर्ता, प्रधान, बीडीसी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Also Read

डीएम और एसपी कर रहे मतदान केंद्र का निरीक्षण, ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी नजर

19 May 2024 11:03 PM

बाराबंकी Barabanki News :  डीएम और एसपी कर रहे मतदान केंद्र का निरीक्षण, ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी नजर

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात सुरक्षा कर्मियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए हैं। जनपद में कल यानि सोमवार को 1701 मतदान केंद्रों के 2615 बूथ पर मतदान होगा.. और पढ़ें