Barabanki News : सेल्फी ने ले ली किशोर की जान, देखते रह गए साथी, जानें कैसे हुआ हादसा...  

सेल्फी ने ले ली किशोर की जान, देखते रह गए साथी, जानें कैसे हुआ हादसा...  
UPT | नदी से शव निकालते गोताखोर।

Jun 25, 2024 16:54

बाराबंकी में सेल्फी लेते समय नदी में गिरने से किशोर की मौत का मामला सामने आया है। किशोर अपने दोस्तों के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने मंदिर गया था। इसी दौरान नदी के पास सेल्फी लेते समय उसका...

Jun 25, 2024 16:54

Barabanki News : बाराबंकी में सेल्फी लेते समय नदी में गिरने से किशोर की मौत का मामला सामने आया है। किशोर अपने दोस्तों के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने मंदिर गया था। इसी दौरान नदी के पास सेल्फी लेते समय उसका बैलेंस बिगड़ गया और नदी में जाकर गिरा। नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद किशोर का शव बाहर निकाला जा सका।

ऐसे हुआ हादसा
मामला हैदरगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां जैतपुर इलाके का रहने वाला देवराज लखनऊ से अपने साथियों गांव निवासी राम प्रताप, शिवम और लखनऊ के रहने वाले लवकुश के साथ औशनेश्वर मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आया था। दर्शन करने के बाद देवराज अपने दोस्तों के साथ गोमती नदी के किनारे सेल्फी लेने लगा। इसी बीच, उसका पैर फिसल गया और बैलेंस बिगड़ गया, जिससे वह नदी में जा गिरा। इससे पहले कि उसके दोस्त उसको बचा पाते, वह नदी में डूबने लगा।

चार घंटे बाद मिला शव
इस बात की सूचना मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गिरि को दी गई। उन्होंने तत्काल हैदरगढ़ पुलिस को सूचित किया। हैदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में जुट गई। गोताखोरों ने लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देवराज का शव घटनास्थल से 20 मीटर दूर बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Also Read

घर से बाजार के लिए निकला युवक वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आया, घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

28 Sep 2024 07:01 PM

अयोध्या Ayodhya News : घर से बाजार के लिए निकला युवक वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आया, घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

घर से बाजार के लिए निकले करीब 42 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मरुई सहाय सिंह पठखौली गांव के समीप अयोध्या प्रयागराज रेल ट्रैक पर हुआ। और पढ़ें