अयोध्या में सीएम योगी : कहा- 'सनातन ही एकमात्र धर्म', नागरिक कर्तव्यों पर दिया जोर

कहा- 'सनातन ही एकमात्र धर्म', नागरिक कर्तव्यों पर दिया जोर
UPT | सीएम योगी आदित्यनाथ

Sep 06, 2024 03:29

अयोध्या में गुरुवार को आयोजित भारतात्मा अशोक सिंघल वेद पुरस्कार-2024 के वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि सनातन ही दुनिया का एकमात्र धर्म है...

Sep 06, 2024 03:29

Ayodhya News : अयोध्या में गुरुवार को आयोजित भारतात्मा अशोक सिंघल वेद पुरस्कार-2024 के वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि सनातन ही दुनिया का एकमात्र धर्म है। उन्होंने कहा कि अगर सनातन धर्म सुरक्षित और समृद्ध रहेगा, तो विश्व मानवता का कल्याण होगा। अगर यह खतरे में आया, तो पूरी मानवता का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। 

अयोध्या में सनातन धर्म की महत्ता पर जोर दिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान देश के नागरिकों से आग्रह किया कि अब हमें अपने अधिकारों की चिंता से अधिक अपने नागरिक कर्तव्यों के बारे में सोचना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें विकसित भारत का लक्ष्य दिया है, और इसे प्राप्त करने में नागरिक कर्तव्य सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

योगी आदित्यनाथ ने की अशोक सिंघल की प्रशंसा
योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में श्रद्धेय अशोक सिंघल की प्रशंसा की और कहा कि उनका जीवन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक प्रचारक के रूप में सनातन धर्म को समर्पित था। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन और अशोक सिंघल एक-दूसरे के पूरक थे। सिंघल का पूरा जीवन श्रीराम जन्मभूमि की प्राप्ति के लिए समर्पित था, और वे इसके लिए शांति और क्रांति दोनों मार्गों को अपनाने के लिए तैयार रहते थे। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सिंघल के योगदान को सराहते हुए कहा कि 22 जनवरी 2024 की ऐतिहासिक घटना, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान किया, सिंघल जी की साधना का परिणाम है। योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि अयोध्या में रामलला का विराजमान होना गुलामी के अंशों की समाप्ति के समान है, और यह प्रक्रिया अब रुकने वाली नहीं है।



रामलला का विराजमान होना गुलामी के अंशों की समाप्ति
सिंघल के अछूतोद्धार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उनके द्वारा स्थापित वेद विद्यालय और एकल विद्यालय भी श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि वेद ही अखिल विश्व के धर्म का मूल हैं और अशोक सिंघल ने इस महत्व को अपने जीवन में पूरी तरह आत्मसात किया था। मुख्यमंत्री ने गोरक्षक सुंदर यादव की हत्या के खिलाफ सिंघल जी के नेतृत्व में हुए आंदोलन का भी उल्लेख किया, जिसके परिणामस्वरूप दोषियों को सजा मिली।

वेद पुरस्कार-2024 में कई प्रमुख विद्वानों और संस्थानों को सम्मानित किया
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा उसकी संस्कृत भाषा और संस्कृति में निहित है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया आज शांति, सुरक्षा और सौहार्द्र के लिए भारत की ओर देख रही है। जब भी दुनिया में शांति और समृद्धि की बात होगी, तो गुरुकुलों और वेदों के महत्व को स्वीकार किया जाएगा और भारत इसका नेतृत्व करेगा। कार्यक्रम के अंत में अशोक सिंघल वेद पुरस्कार-2024 के तहत कई प्रतिष्ठित विद्वानों और संस्थानों को सम्मानित किया गया। वयोवृद्ध ब्रह्मर्षि विष्णु पटल सुब्रमण्यम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। काशी स्थित आचार्य गोपाल चंद्र मिश्र वैदिक उन्नयन संस्थान को उत्तम वेद विद्यालय के लिए सात लाख रुपए, मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। तमिलनाडु के कुलपति आर. चंद्रमौलि श्रौती को पांच लाख रुपए का पुरस्कार और राजस्थान के नारायण लाल शर्मा को उत्कृष्ट वेद विद्यार्थी के रूप में तीन लाख रुपए का पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया।

ये सभी रहे उपस्थित
इस अवसर पर सीएम योगी के साथ भइया जी जोशी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, आध्यात्मिक संत आइया जी, सिंघल फाउंडेशन के अध्यक्ष सलिल सिंघल, न्यासी संजय सिंघल और कई अन्य संत और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Also Read

मिल्कीपुर में एक हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास 

19 Sep 2024 07:00 AM

अयोध्या रामनगरी को आज फिर विकास से जोड़ेंगे सीएम योगी : मिल्कीपुर में एक हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी अयोध्या पहुंचते हैं तो यहां विकास के मार्ग प्रशस्त करते हैं। सीएम योगी गुरुवार को फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस बार वे यहहां एक हजार करोड़ से भी अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। और पढ़ें