राम की पैड़ी से हटा पूर्व मुख्यमंत्री के नाम का उद्घाटन पत्थर : कांग्रेस पदाधिकारियों ने जताया विरोध, दोबारा लगवाने की मांग

कांग्रेस पदाधिकारियों ने जताया विरोध, दोबारा लगवाने की मांग
UPT | कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने डीएम को दिया ज्ञापन

Oct 22, 2024 19:02

राम की पैड़ी से पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी और तत्कालीन सिंचाई मंत्री लोकपति त्रिपाठी के नाम का उद्घाटन पत्थर हटाए जाने पर जिले के कांग्रेसियों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।

Oct 22, 2024 19:02

Ayodhya News : राम की पैड़ी से पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी और तत्कालीन सिंचाई मंत्री लोकपति त्रिपाठी के नाम का उद्घाटन पत्थर हटाए जाने पर जिले के कांग्रेसियों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। मंगलवार को इस घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कड़े शब्दों में निंदा की।

जिलाधिकारी से दोबारा लगवाने का अनुरोध
पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव और महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जिला अधिकारी से मिलकर प्रशासन के इस कृत्य का विरोध दर्ज कराया और उनसे अनुरोध किया कि उद्घाटन पत्थर को तुरंत दोबारा लगाया जाए। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 1989 में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण तिवारी और तत्कालीन सिंचाई मंत्री लोकपति त्रिपाठी ने राम की पैड़ी का उद्घाटन किया था। इसका पत्थर वहां पर लगा हुआ था, जिसे पिछले तीन-चार दिन पहले हटा दिया गया है।

पहले हटी थी राजीव गांधी की प्रतिमा
महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल और पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इससे पहले राजीव गांधी स्मृति उद्यान से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा प्रशासन द्वारा हटाई गई थी, जिसका कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया था। तत्कालीन डीएम ने आश्वासन दिया था कि मूर्ति को दोबारा लगाया जाएगा, लेकिन अब तक यह मूर्ति नहीं लगाई गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस बार हटाया गया उद्घाटन पत्थर वापस नहीं लगाया गया, तो कांग्रेसजन राम की पैड़ी पर आमरण अनशन करेंगे।

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपनी हार देखकर भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है और पूरे प्रदेश में विपक्षी पार्टियों के स्मृति चिन्हों को हटाने का प्रयास कर रही है। हाल ही में वाराणसी में प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए गए संपूर्णानंद स्टेडियम से संपूर्णानंद जी का नाम हटा दिया गया। कांग्रेस पार्टी इस तरह के कायराना कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करती है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शैलेंद्र मणि पांडे, प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश उपाध्याय और रोहित यादव शामिल रहे।

Also Read

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर राहुल गांधी को मिली धमकी, फेसबुक पोस्ट को लेकर कांग्रेस के लोग आक्रोशित

23 Oct 2024 12:40 AM

अमेठी Amethi News :  गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर राहुल गांधी को मिली धमकी, फेसबुक पोस्ट को लेकर कांग्रेस के लोग आक्रोशित

लारेंस बिश्नोई बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में है, सलमान खान को धमकी देने के बाद अब लारेंस बिश्नोई की फोटो लगाकर फेसबुक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को... और पढ़ें