रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा : राम नाम पर शुरू हुआ विवाद, भड़के महंत राजू दास ने कांग्रेस नेता को बताया रामद्रोही

राम नाम पर शुरू हुआ विवाद, भड़के महंत राजू दास ने कांग्रेस नेता को बताया रामद्रोही
Google Image | महंत राजू दास

Jan 20, 2024 17:53

दिग्विजय सिंह से मैं निवेदन करना चाहूंगा कि जिन्होंने समाज काे जातिवाद में बांटने का प्रयास किया वो अयोध्या आकर देख लें। यहां पर विभिन्न जातियों के मंदिर हैं, जिनमें सिर्फ़ राम जानकी के ही मंदिर बने हैं...

Jan 20, 2024 17:53

Ayodhya News: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रामलला के विग्रह को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर में जिस मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है वह बाल स्वरूप में नजर नहीं आती। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने पलटवार करते हुए रामद्रोही तक बता दिया।

महंत राजू दास ने दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें पहले अपने अंदर  झांकना  चाहिए। नई मूर्ति और जो रामलला है, ये सारी मूर्तियां वहीं रहेंगी। मूर्ति बाल स्वरूप में होने की नाते लोगों को दर्शन करने में दिक्कत होती थी, इसलिए ट्रस्ट के द्वारा मूर्ति काे भव्यता देने की कोशिश की गई। विषय मूर्ति का नहीं है। विषय जन्मभूमि का था और वहीं है। घर-घर मंदिर हैं..हर घर मंदिर है और दिग्विजय सिंह से मैं निवेदन करना चाहूंगा कि जिन्होंने समाज काे जातिवाद में बांटने का प्रयास किया वो अयोध्या आकर देख लें। यहां पर विभिन्न जातियों के मंदिर हैं, जिनमें सिर्फ़ राम जानकी के ही मंदिर बने हैं।

राम विरोधी हैं दिग्विजय सिंह
महंत राजू दास का कहना है कि यह सब एक बार नहीं बल्कि बार -बार यही होता है। उन्होंने हमेशा से राम का विरोध किया है। जो आज विरोध कर रहे हैं वो कल भी विरोध कर रहे थे। ये राम विरोधी हैं और राम विरोधी ही रहेंगे।

Also Read

घर से बाजार के लिए निकला युवक वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आया, घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

28 Sep 2024 07:01 PM

अयोध्या Ayodhya News : घर से बाजार के लिए निकला युवक वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आया, घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

घर से बाजार के लिए निकले करीब 42 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मरुई सहाय सिंह पठखौली गांव के समीप अयोध्या प्रयागराज रेल ट्रैक पर हुआ। और पढ़ें