advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव 2024 : पीएम के बाद इंडिया गठबंधन करेगा रोड शो! प्रियंका और ​डिंपल भी...

पीएम के बाद इंडिया गठबंधन करेगा रोड शो! प्रियंका और ​डिंपल भी...
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

May 07, 2024 12:39

प्रदेश में चुनावी सर​गर्मियां उफान पर हैं। सभी पार्टियों के नेता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। आयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी के बाद अब इंडिया गठबंधन के नेता भी रोड शो करने की तैयारी में हैं...

May 07, 2024 12:39

Ayodhya News : प्रदेश में चुनावी सर​गर्मियां उफान पर हैं। सभी पार्टियों के नेता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। आयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी के बाद अब इंडिया गठबंधन के नेता भी रोड शो करने की तैयारी में हैं। रोड शो में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, डिंपल यादव और इकरा हसन के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, मित्रसेन के गढ़ में शिवपाल यादव की जनसभा कराकर यादव मतों को सहेजने की कोशिश की जा रही है। 

इंडिया गठबंधन के नेता भी करेंगे रोड शो
पीएम मोदी ने रविवार को आयोध्या के सुग्रीव किला से लता चौक तक रोड शो कर वहां की जनता को अपनी ओर की करने की कोशिश की। साथ ही बड़ा सियासी दाव खेल वहां की जनता को संदेश देने की कोशिश की। पीएम मोदी की चुनावी चाल का विपक्षी पार्टियों ने भी गहराई से आंकलन किया। इंडिया गठबंधन के दोनों दलों के प्रमुख नेता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने साथ मिलकर जनसभा करने का निर्णय लिया है। दोनों पार्टियों (सपा और कांग्रेस) ने आधी आबादी के मतों को साधने की कोशिश की।

प्रियंका और डिंपल को भी लाने की तैयारी   
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भी अपने प्रभावी नेताओं को रोड शो में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी, सपा सांसद डिंपल यादव, सपा की स्टार प्रचारक इकरा हसन को भी इस रोड शो में बुलाने की योजना बनाई जा रही है।

Also Read

डीएम और एसपी कर रहे मतदान केंद्र का निरीक्षण, ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी नजर

19 May 2024 11:03 PM

बाराबंकी Barabanki News :  डीएम और एसपी कर रहे मतदान केंद्र का निरीक्षण, ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी नजर

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात सुरक्षा कर्मियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए हैं। जनपद में कल यानि सोमवार को 1701 मतदान केंद्रों के 2615 बूथ पर मतदान होगा.. और पढ़ें