Ayodhya News : रामनगरी पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे , बोलीं-22 जनवरी के बाद दुनिया भर से अयोध्या पहुंचेंगे लोग

रामनगरी पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे , बोलीं-22 जनवरी के बाद दुनिया भर से अयोध्या पहुंचेंगे लोग
UP Times | 22 जनवरी के बाद दुनिया भर से अयोध्या पहुंचेंगे लोग : करंदलाजे

Dec 27, 2023 19:07

रामनगरी पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे अयोध्या में विकास कार्यों की झलक देखकर काफी प्रभावित हुईं...

Dec 27, 2023 19:07

Ayodhya News : रामनगरी पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे अयोध्या में विकास कार्यों की झलक देखकर काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की जोड़ी कमाल कर रही है। करंदलाजे ने अयोध्या में हो रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित लोगों को निर्देशित भी किया। वहीं विपक्ष को इस बाबत आड़े हाथ लिया।

बड़ा केंद्र होगा अयोध्या : करंदलाजे
अयोध्या सर्किट हाउस में बुधवार को भाजपा नेताओं से मुलाकात करने के बाद श्रीराम मंदिर के बाबत केंद्रीय मंत्री  शोभा करंदलाजे ने कहा कि मैं चुनाव के समय अयोध्या आई थी, तब की अयोध्या और अब की अयोध्या में काफी बदलाव हो चुका है। अब अयोध्या में विकास हो रहा है। उस वक्त मैंने कहा था, कि मोदी और योगी की जोड़ी उत्तर प्रदेश में कमाल करेगी और अयोध्या में कमाल करके दिखाया है। जितना विकास का कार्य अयोध्या में हो रहा है, इसे देखने पूरे विश्व के लोग अयोध्या आएंगे और राम लला का दर्शन करेंगे। 22 जनवरी के बाद अयोध्या बहुत बड़ा केंद्र होगा। अयोध्या में इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का हम सपना देख रहे थे, होगा कि नहीं होगा। 

स्वामी मौर्य, उदय निधि फ्रस्ट्रेटेड : करंदलाजे
कहा कि हम उस राज्य से हैं, जो रामायण युग मे किष्किंधा नाम से जाना जाता था। जहां पर हनुमान जी का जन्म हुआ था। दक्षिण भारत से बहुत से लोग अयोध्या आते हैं और राम लला का दर्शन पूजन करते हैं। अयोध्या में सारी सुविधाएं देने का काम सरकार कर रही है। सनातन धर्म पर लगातार कुछ नेता हमला कर रहे हैं। आए दिन सनातन धर्म पर बार-बार अभद्र टिप्पणी होने पर केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि चाहे स्वामी प्रसाद मौर्य हों या उदय निधि, सभी सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। ये सभी फ्रस्ट्रेटेड हैं। मोदी जी इतना अच्छा काम कर रहे हैं। देश में इन लोगों को रास्ता नहीं दिख रहा है। हर कोई मोदी जी का साथ दे रहा है। इसलिए यह लोग फ्रस्ट्रेटेड हैं और धर्म का अपमान कर रहे हैं। धर्म का अपमान करना इनका एजेंडा है। कहा कि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस है। कांग्रेस इसका विरोध क्यों नहीं कर रही है। कांग्रेस इस मामले पर क्यों चुप है,। इंडिया गठबंधन का एजेंडा यही है कि वह धर्म का अपमान करें।
 

Also Read

500 से अधिक लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, केंद्र सरकार का किया बखान

6 Oct 2024 07:09 PM

अयोध्या मिल्कीपुर पहुंचे पूर्व सांसद लल्लू सिंह : 500 से अधिक लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, केंद्र सरकार का किया बखान

भाजपा के महा सदस्यता अभियान के तहत रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा मंडल के अहिरौली सलोनी और महानगर करियप्पा मंडल के रेतिया में पूर्व सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में कैम्प लगाया गया। और पढ़ें