advertisements
advertisements

Ayodhya News : मिलजुल कर बैठे इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेता, गठबंधन नेताओं के साथ सघन जनसंपर्क की बनी रणनीति

मिलजुल कर बैठे इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेता, गठबंधन नेताओं के साथ सघन जनसंपर्क की बनी रणनीति
UPT | लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई।

May 07, 2024 23:07

बैठक में कांग्रेस एवं आप पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि गठबंधन नेताओं की टीम सभी वार्डो में सीधे मतदाताओं से सम्पर्क करेगी और अपनी बात उनके समक्ष रखकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की जाएगी।

May 07, 2024 23:07

Short Highlights
  • समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर हुई इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक 
  • एक साथ सभी वार्डों में जनसंपर्क करेंगे गठबंधन के नेता
Ayodhya News : मतदाताओं से सीधा संपर्क बनाए जाने की रणनीति पर इंडिया गठबंधन के नेता कार्य करेंगे। मंगलवार को समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर इस बाबत इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को जीत  दिलाने के लिए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन की मौजूदगी में बैठक हुई।

बैठक में कांग्रेस एवं आप पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि गठबंधन नेताओं की टीम सभी वार्डो में सीधे मतदाताओं से सम्पर्क करेगी और अपनी बात उनके समक्ष रखकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की जाएगी। संयुक्त बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। बैठक में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, आम आदमी पार्टी महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू व गठबंधन दल के पदाधिकारी सहित सपा महानगर के पदाधिकारी व पार्षदगण मौजूद रहे।

भाजपा घबरा गई है इसलिए मोदी को अयोध्या आना पड़ा : पवन पांडेय
संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं।भाजपा घबरा गई है इसलिए मोदी को अयोध्या आना पड़ा। खास बात यह कि  उनके रोड शो में स्थानीय भीड़ नदारद थी। ये इस बात का प्रमाण है कि फैजाबाद लोकसभा से गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद भारी मतों से जीत रहे हैं। जनता ने मन बना लिया है। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि इस चुनाव में संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को जीताने के लिए पूरे महानगर क्षेत्र में घर घर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्यों को बताना है।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा की हमारे नेता राहुल गांधी जी ने लगातार भारत जोड़ो यात्रा चलाया उसमें आपार प्रेम जनता द्वारा मिला उससे भाजपा घबरा गई है । एक तरफ हमारे नेता पैदल चल रहे हैं एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री कुर्ते पे कुर्ता बदल रहें है। आप के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तानाशाही कर रही है जो आवाज बुलंद करता है उसको जेल में डाल देती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीश सिसोदिया, संजय सिंह को जेल में डाल दिया ये तानाशाही ही है। संजय सिंह को जमानत मिल गई है वो लगातर सभाएं भी कर रहे हैं। अबकी इण्डिया गठबंधन की सरकार बनाने का जनता ने मन बना लिया है। 

इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक में इनकी भी रही मौजूदगी
महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि संयुक्त बैठक में पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, आम आदमी पार्टी महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव,  सपा महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल , पिछड़ा वर्ग  के प्रदेश सचिव बृजेश सिंह चौहान , फ्रंटल महानगर अध्यक्ष तमरेज रायन आदि लोग मौजूद रहे।

Also Read

डीएम और एसपी कर रहे मतदान केंद्र का निरीक्षण, ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी नजर

19 May 2024 11:03 PM

बाराबंकी Barabanki News :  डीएम और एसपी कर रहे मतदान केंद्र का निरीक्षण, ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी नजर

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात सुरक्षा कर्मियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए हैं। जनपद में कल यानि सोमवार को 1701 मतदान केंद्रों के 2615 बूथ पर मतदान होगा.. और पढ़ें