योगी सरकार में बदली अयोध्या की तस्वीर : पर्यटकों का नया आकर्षण बना सूर्यकुंड और गुप्त हरि गार्डन

पर्यटकों का नया आकर्षण बना सूर्यकुंड और गुप्त हरि गार्डन
UPT | योगी सरकार में बदली अयोध्या की तस्वीर

Sep 27, 2024 18:02

योगी सरकार के कार्यकाल में अयोध्या का विकास और सौंदर्यीकरण तेजी से हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप यह धार्मिक नगरी अब न सिर्फ राम भक्तों, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गई है।

Sep 27, 2024 18:02

Ayodhya News : योगी सरकार के कार्यकाल में अयोध्या का विकास और सौंदर्यीकरण तेजी से हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप यह धार्मिक नगरी अब न सिर्फ राम भक्तों, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गई है। राम मंदिर निर्माण के साथ ही पर्यटन स्थलों का भी कायाकल्प हो रहा है, जिसमें दर्शन नगर स्थित सूर्यकुंड और कैंट इलाके में स्थित गुप्त हरि गार्डन का नाम प्रमुख है। 

राम मंदिर के बाद सबसे बड़ा पर्यटन स्थल
राम मंदिर निर्माण के बाद सूर्यकुंड, अयोध्या के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक बनकर उभरा है। यहां सितंबर माह में ही करीब 50,000 पर्यटक पहुंचे, जो इसे रामलला के दर्शन के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय स्थल बना रहा है। सूर्यकुंड में सूर्य देव का एक मंदिर है और साथ ही एक सुंदर पोखरा है, जहां शाम के समय रंग-बिरंगा फाउंटेन शो होता है। इस शो में सूर्य देव से जुड़े दृश्य प्रदर्शित किए जाते हैं, जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। इसके अलावा यहां लगाए गए आधुनिक झूले और सुंदर लाइटिंग भी बच्चों और परिवारों के लिए खासा आकर्षण हैं। योगी सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर इसे एक नए रूप में सजाया गया है, जो इसे और भी अद्वितीय बनाता है।

पर्यटकों का नया केंद्र
कैंट इलाके के गुप्तार घाट पर स्थित गुप्त हरि गार्डन भी पर्यटकों की फेहरिस्त में तेजी से उभर रहा है। यह वही जगह है जहां मान्यता अनुसार भगवान श्रीराम का परलोक गमन हुआ था। पहले यह स्थान बदहाली का शिकार था, लेकिन योगी सरकार ने इसे करोड़ों की लागत से संवारा। अब यहां पर्यटकों के लिए लाइटिंग, आधुनिक झूले और कसरत के उपकरण लगाए गए हैं। इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया गया है और सड़कों का चौड़ीकरण भी किया गया है, जो यहां आने वाले लोगों को काफी भाता है। हालांकि, पर्यटकों की संख्या सूर्यकुंड की तुलना में थोड़ी कम है, लेकिन फिर भी यह स्थल अयोध्या में तीसरे नंबर का लोकप्रिय स्थल बन गया है।



पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी
अयोध्या विकास प्राधिकरण के आंकड़े बताते हैं कि रामलला के दर्शन के बाद पर्यटक लगातार सूर्यकुंड और गुप्त हरि गार्डन का रुख कर रहे हैं। सूर्यकुंड में फरवरी से सितंबर तक पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। वहीं, गुप्त हरि गार्डन में भी फरवरी से अगस्त तक अच्छा खासा आगमन देखा गया है। 

सीएम योगी का निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही कहा था कि अयोध्या को इस तरह से विकसित किया जाए कि यहां आने वाला हर व्यक्ति बार-बार आने की इच्छा रखे। मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा खुद की है और हर दौरे पर अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। इसका परिणाम है कि अयोध्या में न सिर्फ राम मंदिर बल्कि सूर्यकुंड और गुप्त हरि गार्डन जैसे स्थल भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या
आंकड़ों के अनुसार, सूर्यकुंड और गुप्त हरि गार्डन में पर्यटकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। फरवरी से लेकर सितंबर तक सूर्यकुंड में 49,430 पर्यटक पहुंचे, वहीं गुप्त हरि गार्डन में 4,649 पर्यटक आए। यह दर्शाता है कि अयोध्या पर्यटन की दृष्टि से लगातार विकसित हो रही है। अश्वनी कुमार उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण ने बताया, "हमारी पूरी कोशिश है कि अयोध्या को भव्य स्वरूप दिया जाए। इसी उद्देश्य से सूर्यकुंड और गुप्त हरि गार्डन में पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।" 

Also Read

जांच के लिए राम मंदिर के प्रसाद का लिया गया सैंपल, जनसुनवाई पोर्टल पर मिली थी शिकायत

27 Sep 2024 09:23 PM

अयोध्या तिरुपति विवाद के बाद बड़ा फैसला : जांच के लिए राम मंदिर के प्रसाद का लिया गया सैंपल, जनसुनवाई पोर्टल पर मिली थी शिकायत

मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर एक व्यक्ति ने राम मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलने वाले इलायची दाने पर भी संदेह जताया। व्यक्ति ने मांग की कि इस प्रसाद की भी जांच की जाए। इसके बाद अब राम मंदिर के प्रसाद के सैंपल भी ले लिए गए हैं। और पढ़ें