सुल्तानपुर में भीषण सड़क हादसा : कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दंपत्ति सहित तीन की मौत, एक घायल

कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दंपत्ति सहित तीन की मौत, एक घायल
UPT | दुघर्टना में क्षतिग्रस्त कार

Feb 23, 2024 19:50

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। कुरेभार थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

Feb 23, 2024 19:50

Sultanpur News : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। कुरेभार थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार दंपत्ति सहित तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि दुघर्टना का शिकार हुए लोग बल्लभगढ़ से बिहार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वहीं घटना के सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। 

हादसे के दौरान तेज रफ्तार में थी कार
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी 51 वर्षीय राम चंद्र गुप्ता अपनी पत्नी 52 वर्षीय माया देवी और परिवार के अन्य सदस्य 51 वर्षीय चिंता देवी और 30 वर्षीय विकास के साथ बिहार राज्य के आरा जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बताया गया है कि  इस दौरान जब उनकी कार सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के सेउर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुंची, तो अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई। बताया गया है कि हादसे के दौरान कार काफी तेज गति में थी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक घायल हो गा। मौके पर एकत्र लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

इन लोगों की हुई हादसे में में मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से मिले पहचान पत्र के माध्यम से मृतकों की पहचान की। पुलिस के अनुसार हादसे में कार सवार राम चंद्र गुप्ता पुत्र शिवदास गुप्ता, उनकी पत्नी माया देवी और चिंता देवी पत्नी श्याम बिहारी की मौत हुई है। हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार किया जा रहा है। बताया गया है कि सभी लोग बिहार के आरा थाना क्षेत्र बिहिया निवासी हैं। 

Also Read

सीधे खाते में होगा ट्रांसफर, परिसर में ले जा सकेंगे मोबाइल

5 Jul 2024 08:14 AM

अयोध्या तय किया गया राम मंदिर के पुजारियों का वेतन : सीधे खाते में होगा ट्रांसफर, परिसर में ले जा सकेंगे मोबाइल

पुराने पुजारियों के वेतन में वृद्धि अक्टूबर 2023 में की गई थी और उन्हें अनेक सुविधाएं भी प्रदान की गई थी। इन सभी सुविधाओं को अब नए पुजारियों को भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही, मंदिर प्रबंधन ने पुजारियों... और पढ़ें