advertisements
advertisements

आजमगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी का एलान : नामांकन के एक दिन पहले कांग्रेस को झटका, सबीहा अंसारी पर लगाया दांव

नामांकन के एक दिन पहले कांग्रेस को झटका, सबीहा अंसारी पर लगाया दांव
UPT | आजमगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी का एलान

Apr 28, 2024 20:41

नामांकन के एक दिन पहले बसपा ने सबको चौंकाया है। आजमगढ़ सदर सीट से बसपा ने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं शबीहा अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया है...

Apr 28, 2024 20:41

Azamgarh News : नामांकन के एक दिन पहले बसपा ने सबको चौंकाया है। आजमगढ़ सदर सीट से बसपा ने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं शबीहा अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा के इस फैसले से कांग्रेस को ब़ड़ा झटका लगा है। शबीहा अंसारी साल 2018 से 2022 तक कांग्रेस अलपसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रही है। अब बसपा ने उन्हें आजमगढ़ सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

कौन है सबीहा अंसारी
सबीहा अंसारी नगर के पहाड़पुर मुहल्ले की रहने वाली हैं। उन्होंने शास्त्र से एमए की डिग्री हासिल की हैं। उनके पति मसूद अंसारी भी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। शबीहा पहाड़पुर में एक कोचिंग सेंटर का संचालन भी करती हैं। इसके साथ ही वह कांग्रेस से भी जुड़ी रहीं। 2018 से 2022 तक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं। अब बसपा ने उन्हें आजमगढ़ से लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। पहले बसपा ने आजमगढ़ सीट पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को टिकट दिया था, लेकिन लगभग एक सप्ताह पहले अचानक उनका टिकट यहां से बदलकर उन्हें सलेमपुर सीट से प्रत्याशी बना दिया गया।
सोमवार से शुरू होगा नामांकन
उत्तर प्रदेश में छठे चरण के लिए चुनाव 25 मई को होंगे। इसके लिए सोमवार से नामांकन शुरू हो जाएगा। छठे चरण के लिए 6 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। अगले दिन 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 2 दिन यानी 9 मई तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके साथ ही चुनावी मैदान में डटे उम्मीदवारों को फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।

Also Read

विपक्ष पर बोला हमला, कहा- इनका चरित्र रावण से मिलता है

19 May 2024 11:50 PM

बलिया बलिया पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव : विपक्ष पर बोला हमला, कहा- इनका चरित्र रावण से मिलता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार रावण भिखारी के रूप में नकली साधु के रूप में जाकर पतिव्रता सीता के साथ छल किया। उसी तरह इंडिया गठबंधन वाले भिखारी के रूप में आम मतदाताओं को ठगने का स्वांग रचा रहे हैं। और पढ़ें