आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी का बड़ा हमला : निरहुआ ने अखिलेश और धर्मेंद्र को बताया भगौड़ा, सुनाया गीत

निरहुआ ने अखिलेश और धर्मेंद्र को बताया भगौड़ा, सुनाया गीत
UPT | निरहुआ ने अखिलेश और धर्मेंद्र को बताया भगौड़ा

May 16, 2024 15:07

आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दोनों को भगोड़ा बताया है...

May 16, 2024 15:07

Azamgarh News : उत्तर प्रदेश में चुनाव के चार चरण संपन्न हो गए हैं। प्रदेश में आगामी 20 मई को पांचवें चरण के मतदान होने हैं। इस बीच पक्ष और विपक्ष में तकरार जारी है। पांचवे चरण के पार्टियां जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी हैं। आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दोनों को भगोड़ा बताया है।

'अखिलेश हुए फरार, निरहुआ डटल रहे'
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपने गीत 'भउजी रहें बीमार' की तर्ज पर पैरोडी गाते हुए अखिलेश और धर्मेंद्र यादव पर निशाना साधा। निरहुआ ने कहा, 'अब भऊजी आवें चाहे भैया, होई आजमगढ़ में जमकै लड़ैया, आर होई या पार फैसला अटल रहे, अखिलेश हुए फरार, निरहुआ डटल रहे।' उन्होंने कहा कि आजमगढ़ ने दोनों भाई अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव को भगोड़ा घोषित कर दिया है। दोनों यहां से जीते तब भी भाग गए, हारे तब भी भाग गए। अब उन लोगों ने PDA बनाया है, जिसका मतलब है 'परिवारवादी डकैत अलायंस' है।
पांचवें और छठे चरण की तैयारियों में जुटी पार्टियां
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर छठे चरण में मतदान होगा। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और सपा प्रत्याशी धर्मेद्र यादव के बीच कड़ा मुकाबला है। इसी सीट पर गुरुवार को पीएम मोदी ने अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण CAA कानून है। CAA कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है। दुनिया देख रही है कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा-एनडीए पर है।  देश में जहां भी जाते हैं, वहां एक ही स्वर सुनाई दे रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में मोदी की रैली : पीएम बोले- कोई माई का लाल सीएए खत्म नहीं कर सकता

Also Read

फरार चल रहे दो हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों 25-25 हजार के ईनामी

26 Jul 2024 08:39 PM

बलिया रोहित हत्याकांड : फरार चल रहे दो हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों 25-25 हजार के ईनामी

बांसडीह कोतवाली गेट के पास बीते 20 जुलाई को रोहित पांडेय की  दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में शुक्रवार को सर्विलांस टीम व बांसडीह पुलिस ने... और पढ़ें