आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : छेड़खानी और मारपीट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन पहले लिखी गई थी FIR

छेड़खानी और मारपीट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन पहले लिखी गई थी FIR
UPT | Symbolic Image

Nov 20, 2024 18:53

आजमगढ़ जिले की कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने दो दिन पहले कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी।

Nov 20, 2024 18:53

Short Highlights
  • घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • आरोपियों को न्यायालय में किया जाएगा पेश
  • मामले में की जा रही वैधानिक कार्रवाई
Azamgarh News : आजमगढ़ जिले की कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने दो दिन पहले कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अभिषेक प्रजापति और शुभम सोनकर ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी भतीजी के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके माता-पिता को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर राज नारायण पांडे ने बताया कि आरोपी अभिषेक प्रजापति और शुभम सोनकर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों को न्यायालय में किया जाएगा पेश
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें जेल भेजा जाएगा। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

Also Read

रोजगार का झांसा देकर बनाया 'समूह सखी', 2 करोड़ रुपये की ठगी

21 Jan 2025 11:02 PM

बलिया फर्जी कंपनी ने बनाया हजारों महिलाओं को शिकार : रोजगार का झांसा देकर बनाया 'समूह सखी', 2 करोड़ रुपये की ठगी

बलिया जिले में एक बड़ा आर्थिक घोटाला सामने आया है, जिसमें झकाशबीन निधि लिमिटेड नामक कंपनी ने हजारों महिलाओं को धोखाधड़ी का शिकार बनाया... और पढ़ें