लोकसभा चुनाव 2024 : बलिया पहुंचे नियुक्त किए गए प्रेक्षक, जानिए क्या है मिलने का समय

बलिया पहुंचे नियुक्त किए गए प्रेक्षक, जानिए क्या है मिलने का समय
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

May 16, 2024 21:58

लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को सफल करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय क्षेत्र बलिया व सलेमपुर के लिए प्रेक्षक नियुक्त कर...

May 16, 2024 21:58

Ballia News (Akhilanand Tiwari) : लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को सफल करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय क्षेत्र बलिया व सलेमपुर के लिए प्रेक्षक नियुक्त कर दिया गया है। जिसके बाद नियुक्त किए गए सभी प्रेक्षक बलिया में पहुंच गए हैं। सभी प्रेक्षक के ठहरने के लिए लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला में इंतजाम किया गया है।

क्या है मिलने का समय निर्धारित
उत्तर प्रदेश जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बलिया के सामान्य प्रेक्षक हरबंस सिंह ब्रॉस्कोन (8127999031) है। जिनसे सुबह नौ बजे से 10 बजे तक मिल सकते हैं। इसके अलावा पुलिस प्रेक्षक (8738971261) और व्यय प्रेक्षक वेंकटेस एस हैं। इनसे मिलने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निर्धारित है।

सामान्य प्रेक्षक से सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक मिल सकते हैं 
उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सलेमपुर के लिए सामान्य प्रेक्षक मोहम्मद अली शिहाब (8528966531) हैं। जिनसे सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक मिल सकते हैं। सलेमपुर के लिए पुलिस प्रेक्षक वेदामूर्ती सीबी (8924955731) से मिलने का समय शाम 5 बजे से 6 बजे तक तथा व्यय प्रेक्षक (7754841941) से सुबह 9:45 से 10:45 तक मिल सकते हैं।

Also Read

छात्रों से भरी पिकप ट्रक से टकराई, दो की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

27 Jul 2024 01:59 PM

बलिया बलिया में भीषण हादसा : छात्रों से भरी पिकप ट्रक से टकराई, दो की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

हादसे में एक अनियंत्रित मैजिक पिकप ने सड़क पर खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक समेत 17 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो छात्रों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि छह की हालत नाजुक बनी हुई है।  और पढ़ें