में हथियारों और गोलियों की तस्करी बदस्तूर जारी है। बलिया रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में गोलियों की खेप बरामद हुई है। बरामद गोलियों की डिलिवरी बिहार के छपरा में की जानी...
हथियारों की तस्करी : बलिया रेलवे स्टेशन पर बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Sep 29, 2024 17:43
Sep 29, 2024 17:43
छपरा ले जा रहे थे हथियार व कारतूस
बलिया में रेलवे स्टेशन से दो लोगों को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों हथियार तस्कर बताए जा हैं। इन हथियारों के खेप की डिलिवरी बिहार के छपरा में करनी थी, लेकिन उससे पहले ही जांच के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बलिया में जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से हथियार और भारी मात्रा में कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम राशिद और रंजीत कुमार हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपी जौनपुर जिले के रहने वाले हैं।
जौनपुर का शुभम देता था कारतूस
पुलिस का कहना है कि चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 825 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है जो कि 315 बोर और 32 बोर के हैं। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया है कि जौनपुर का रहने वाला शुभम सिंह इनको कारतूस दिया करता था। शुभम सिंह से कारतूस लेकर दोनों बिहार के छपरा जाकर इसकी डिलिवरी करते थे।
Also Read
29 Sep 2024 05:56 PM
यह कार्यक्रम हर साल पितृपक्ष के दौरान लावारिस मृतकों की आत्मा की शांति के लिए किया जाता है। इस वर्ष, यह विशेष आयोजन राजघाट श्मशान घाट पर तमसा नदी के किनारे पंडित विपिन मिश्रा के मार्गदर्शन में विधिपूर्वक संपन्न हुआ... और पढ़ें