advertisements
advertisements

Lok Sabha Election 2024 : शिवपाल सिंह यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ की टिप्पणी! केस दर्ज

शिवपाल सिंह यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ की टिप्पणी! केस दर्ज
UPT | शिवपाल सिंह यादव

May 06, 2024 12:01

सपा नेता शिवपाल यादन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मायावती के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया था। 

May 06, 2024 12:01

Budaun News : लोकसभा चुनाव में कल यानी 7 मई तीसरे चरण के मतदान होने है। जिसमें यूपी के 10 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है। उसमें से एक क्षेत्र बदायूं भी है। बदायूं में मतदान से एक दिन पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सपा के कद्दावर नेता और यादन परिवार के अहम सदस्य शिवपाल यादन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ बसपा के जिला अध्यक्ष ने मामला दर्ज करवाया है। शिवपाल पर आरोप है कि उन्होंने मायावती के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया था। 

बसपा के जिला अध्यक्ष ने क्या बताया
बसपा जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी ने बताया कि उन्होंने 3 मई को अपने मोबाइल पर एक न्यूज देखी थी। इसमें सपा नेता शिवपाल सिंह यादव बसपा सुप्रीमो के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जिसके खिलाफ बसपा अध्यक्ष ने शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ बदायूं के कोतवाली सिविल लाइंस में केस दर्ज करवाया है। उनका कहना है कि बसपा नेता का ये भी कहना है कि उन्होंने पुलिस को वो वीडियो भी उपलब्ध करवाई है, जिसमें शिवपाल बसपा सुप्रीमो के खिलाफ विवादित बयानबाजी कर रहे हैं। 

बसपा नेता की है ये मांग
बता दें कि पुलिस ने इस मामले में शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 505 के तहत केस दर्ज किया है। बसपा नेता ने मांग की है कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग को भी संज्ञान लेना चाहिए। फिलहाल, पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है। साथ ही बता दें कि अभी तक इस पूरे मामले पर शिवपाल सिंह यादव की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Also Read

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

20 May 2024 01:46 AM

बरेली बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के बरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सिरौली थाना पुलिस ने... और पढ़ें