बरेली के जालसाजों ने नोएडा के व्यापारी को ठगा : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 9 करोड़ की ठगी, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, लिया हिरासत में

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 9 करोड़ की ठगी, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, लिया हिरासत में
UPT | साइबर क्राइम।

Jun 15, 2024 03:00

बरेली के जालसाजों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर नोएडा के एक व्यापारी से 9 करोड़ रुपये की जालसाजी की है। व्यापारी की शिकायत के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Jun 15, 2024 03:00

Bareilly News : यूपी के बरेली के जालसाजों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर नोएडा के एक व्यापारी से 9 करोड़ रुपये की जालसाजी की है। व्यापारी की शिकायत के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से बैंक की 21 चेक बुक, 7 बैंक पासबुक, एक क्यूआर कोड, तीन मोबाइल, एक टेबलेट, एक लैपटॉप और जीएसटी फॉर्म बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खातों में 1.64 करोड़ रुपये की राशि को फ्रीज कर दिया। इसके साथ ही 6.99 लाख रुपये की क्रिप्टो करेंसी को फ्रीज किया है।पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने व्यापारी को व्हाट्सएप के एक ग्रुप में जोड़कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया। 

साइबर ठगी को बनाया ग्रुप
पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक व्हाट्सएप बनाया था। नोएडा के सेक्टर-40 निवासी में व्यापारी रजत बोथरा को ग्रुप में जोड़ लिया। इसके बाद करोड़ों की ठगी की। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। उनका कहना है कि ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया था। इसके बाद 9 करोड़ रुपये की ठगी की। इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बरेली देहात के निवासी अकरम उर्फ सैम उर्फ लौकी और सुशील कुमार को सूरजपुर के पास से हिरासत में ले लिया। 

साइबर ठगी का बड़ा गैंग 
इनका एक गिरोह है, जो साइबर ठगी को अंजाम देता है। इस गिरोह में कई और लोग भी शामिल हैं। आरोपी अकरम की मुलाकात एक अन्य आरोपी से ऑनलाइन जॉब सर्च करने के दौरान हुई थी। अकरम सिलाई का काम करता था। पुलिस के मुताबिक अकारक से वह मिला। इसके बाद उनकी पहचान सुशील से हुई। अकरम ने सुशील से कहकर उसका बैंक खाता ले लिया। बोला, गेमिंग प्लेटफार्म का पैसा आएगा। इसके बदले एक फीसदी रकम दी जाएगी। इसके बाद अकरम ने सुशील के बैंक खाते की यूजर आईडी, पासवर्ड और लॉगिन आईडी पासवर्ड लेकर दे दिया

एक बैंक खाते के बदले दिए 2 लाख
आरोपी ने सुशील को एक बैंक खाते के बदले दो लाख रुपये दिए थे। इसके बाद लगातार खाते में फ्रॉड की रकम आने लगी। फरार आरोपी ने कई लाख की क्रिप्टो करेंसी भी ली थी। दोनों गिरफ्तार आरोपी नौ करोड़ के फ्रॉड के मामले में शामिल हैं। हालांकि, मुख्य आरोपी समेत कई अन्य लोग फरार हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गिरोह बड़ा होने की बात कही।

Also Read

गड्डे के पानी में डूबकर किशोर की मौत, सड़कें जलमग्न

8 Jul 2024 06:01 PM

बरेली बरेली में बारिश ने तोड़े रिकार्ड : गड्डे के पानी में डूबकर किशोर की मौत, सड़कें जलमग्न

बरेली में बारिश ने पुराने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहां पिछले आठ दिन में 249.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मगर, इस बारिश से जगह-जगह जलभराव है। रोड जलमग्न हो चुके हैं, तो वहीं घरों में पानी भर गया है। और पढ़ें