Bareilly News : भीम आर्मी ने किया सिरौली थाने का घेराव, नारेबाजी कर दिया धरना, 5 पर एफआईआर दर्ज

भीम आर्मी ने किया सिरौली थाने का घेराव, नारेबाजी कर दिया धरना, 5 पर एफआईआर दर्ज
UPT | भीम आर्मी के कार्यकर्ता धरना देते हुए...

Sep 30, 2024 23:44

बरेली देहात के सिरौली थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले पेड़ की टूटी टहनी से बंधे मिले शव के मामले में सोमवार को भीम आर्मी ने कड़ा विरोध जताया...

Sep 30, 2024 23:44

Bareilly News : यूपी के बरेली देहात के सिरौली थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले पेड़ की टूटी टहनी से बंधे मिले शव के मामले में सोमवार को भीम आर्मी ने कड़ा विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने एक सप्ताह बाद पांच लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। सिरौली थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी बादाम सिंह की पत्नी ब्रह्म देवी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को उनके पति बादाम सिंह गांव के ही सरवन के यहां दावत खाने गए थे। वहां उनकी कुछ कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसी शाम को सरवन, संजीव, जुगेंद्र, भूरे और मुकेश यादव घर से बुलाकर खेत पर ले गए। आरोप है कि खेत पर उनकी आंखें फोड़ दी। आरोपियों ने जीभ काटकर बर्बरतापूर्ण हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। 



19 को दर्ज की थी गुमशुदगी
मृतक की पत्नी ने बताया कि 19 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 21 सितंबर को बादाम सिंह का शव खेत पर नीम के पेड़ की एक टूटी हुई टहनी के सहारे रस्सी से बंधा मिला था। पुलिस ने उस दौरान तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की.। सोमवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं भारी संख्या में एकत्र हो कर थाने का घेराव करने पहुंचे। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही तत्काल हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

जांच में जुटी पुलिस, एफआईआर दर्ज 
बरेली देहात के सिरौली थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी बादाम सिंह की पत्नी ब्रह्म देवी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि सभी पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read