advertisements
advertisements

जीत की उम्मीद : बरेली में मतदाताओं के बाद ईवीएम पर निगाह, सपाई स्ट्रांग रूम के बाहर करेंगे निगरानी, लगाएंगे कैंप

बरेली में मतदाताओं के बाद ईवीएम पर निगाह, सपाई स्ट्रांग रूम के बाहर करेंगे निगरानी, लगाएंगे कैंप
UPT | स्ट्रांग रूम का फोटो

May 08, 2024 21:09

बरेली और आंवला लोकसभा में 7 मई को मतदान हो चुका है। मतदान से पहले हर किसी की निगाह मतदाताओं पर लगी थी। मगर, 7 मई के बाद ईवीएम पर लग गई है। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के साथ ही समर्थकों में हार जीत को लेकर बहस चल रही है। हर कोई अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहा है।

May 08, 2024 21:09

Bareilly News : यूपी के बरेली और आंवला लोकसभा में 7 मई को मतदान हो चुका है। मतदान से पहले हर किसी की निगाह मतदाताओं पर लगी थी। मगर, 7 मई के बाद ईवीएम पर लग गई है। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के साथ ही समर्थकों में हार जीत को लेकर बहस चल रही है। हर कोई अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहा है। मगर, हार जीत का फैसला चार जून को आएगा। हालांकि, बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में मतदान के बाद सपा (इंडिया गठबंधन) के प्रत्याशियों ने ईवीएम की निगरानी का फैसला लिया है।

ईवीएम की निगरानी के निर्देश सपा हाईकमान से पहले ही मिल चुके थे। इसके लिए परसाखेड़ा में स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाने की कवायद शुरू हो गई है। यहां कार्यकर्ताओं को तैनात किया जाएगा। टेंट में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। बरेली लोकसभा के सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने बुधवार को स्ट्रांग रूम के बाहर ईवीएम की निगरानी के लिए टेंट लगाने की जगह देखी। बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र की ईवीएम परसाखेड़ा के रोड नंबर चार पर स्थित राज्य भंडारण निगम (एसडब्ल्यूसी) में  स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं।

कड़ी सुरक्षा में ईवीएम 
बरेली और आंवला लोकसभा के बूथों पर मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। यहां कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इसमें सीसीटीवी कैमरे में भी लगे हैं। इसमें साथ ही बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बरेली लोकसभा और आंवला लोकसभा की विधानसभाओं की ईवीएम को अलग अलग स्ट्रांग रूम में रखा गया है।

Also Read

बीमारी से परेशान होकर युवक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

20 May 2024 02:15 AM

बरेली Bareilly News : बीमारी से परेशान होकर युवक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर रविवार को खुद को गोली मार ली। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है... और पढ़ें