advertisements
advertisements

मौसम का मिजाज : बरेली में 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं, 41 डिग्री टेम्प्रेचर में हीट वेव बढ़ा रही गर्मी

बरेली में 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं, 41 डिग्री टेम्प्रेचर में हीट वेव बढ़ा रही गर्मी
UPT | भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं।

May 08, 2024 21:11

बरेली में हीट वेव का प्रकोप जारी है। बुधवार सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही हैं।आज 16 किमी प्रति घंटा की गति से लू यानी हीट वेव चल रही है। इससे लोगों को धूप में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

May 08, 2024 21:11

Bareilly News : यूपी के बरेली में हीट वेव का प्रकोप जारी है। बुधवार सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही हैं।आज 16 किमी प्रति घंटा की गति से लू यानी हीट वेव चल रही है। इससे लोगों को धूप में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लोगों को इस समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

गर्म हवा नहीं, लू के थपेड़े
बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 15 अप्रैल में दिन से बरेली और आसपास के जिलों में लू यानी हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

पास पड़ोस के जिलों में भी गर्म हवाएं
बरेली और आसपास के जिलों में इस समय हीट वेव यानी लू चल रही है। दिन निकलते ही लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह और भी अधिक गर्मी झेलनी पड़ सकती है। 10 मई से तापमान 44 डिग्री पार कर जायेगा।

लगातार भीषण गर्मी में तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव की गति सामान्य हवा की गति से तीन गुना तेज है। सामान्य मौसम में हवा की गति 4 से 5 किमी प्रति घंटा की रहती है। लेकिन इन गर्म हवाओं की गति तीन गुना अधिक तेज चलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

हीट वेव में बरतें ये सावधानी
डॉक्टरों का कहना है कि हीट वेव की स्थिति शरीर की कार्य प्रणाली पर प्रभाव डालती है। हीट वेव से प्रभावित व्यक्ति की मौत होने की भी संभावना हो सकती है। हीट वेव या लू सम्बन्धी चेतावनी पर ध्यान दें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इसमें प्रयास करें कि सूरज की किरणों से बचें।

Also Read

बीमारी से परेशान होकर युवक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

20 May 2024 02:15 AM

बरेली Bareilly News : बीमारी से परेशान होकर युवक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर रविवार को खुद को गोली मार ली। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है... और पढ़ें