खानकाह-ए- नियाजिया के नए प्रबंधक से मुलाकात : सांसद नीरज मौर्य बोले, मुल्क में दरगाहों से फैला इंसानियत और मुहब्बत का पैगाम, जानें क्या हुई बात...

सांसद नीरज मौर्य बोले, मुल्क में दरगाहों से फैला इंसानियत और मुहब्बत का पैगाम, जानें क्या हुई बात...
UPT | दरगाह पर अकीदत पेश करते सांसद और सपा नेता

Sep 27, 2024 16:20

आंवला लोकसभा सीट से सांसद नीरज मौर्य ने बरेली में खानकाह-ए- नियजिया के नए प्रबंधक जुनैद मियां नियाजी, दरगाह के राजी मियां नियाजी, असकरी मियां नियाजी और मौलाना कासिम नियाजी से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद और मयंक शुक्ला मोंटी भी थे। सांसद ने खानकाह-ए-नियजिया के पूर्व प्रबंधक मरहूम शब्बू मियां नियाजी को याद किया।

Sep 27, 2024 16:20

Bareilly News : यूपी की आंवला लोकसभा सीट से सांसद नीरज मौर्य ने बरेली में खानकाह-ए- नियजिया के नए प्रबंधक जुनैद मियां नियाजी, दरगाह के राजी मियां नियाजी, असकरी मियां नियाजी और मौलाना कासिम नियाजी से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद और मयंक शुक्ला मोंटी भी थे। सांसद ने खानकाह-ए-नियजिया के पूर्व प्रबंधक मरहूम शब्बू मियां नियाजी को याद किया। प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी का पिछले महीने 13 अगस्त को हार्ट अटैक से इंतकाल (निधन) हो गया था। इसके बाद देश भर से अकीदतमंद जुटे थे। इसके साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार समेत तमाम सियासी हस्तियों ने दुख (शोक संदेश) जताया था। उस वक्त सांसद नीरज मौर्य ने भी दुख जताया था। मगर, अब सांसद ने दरगाह के नए प्रबंधक से मुलाकात कर बधाई दी। सांसद ने कहा कि देश (मुल्क) में खानकाहों ने हमेशा इंसानियत और शांति का पैगाम दिया है। यह काम निरंतर (लगातार) जारी रखने की जरूरत है। 

दरगाहों की बड़ी जिम्मेदारी
खानकाह-ए-नियजिया के नए प्रबंधक ने सांसद को बुजुर्गों का तार्रुफ (जानकारी दी)। उन्होंने बताया कि दरगाह पर सभी धर्म के लोग आते हैं। उनकी मन्नत (दुआएं) कुबूल होती हैं। किसी में कोई भेदभाव नहीं किया जाता। सांसद ने कहा कि सियासी फायदे के लिए कुछ लोग देश में नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। यह देश की एकता और अखंडता के लिए काफी खतरनाक है। इसलिए दरगाह और खानकाहों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। दरगाह से मुहब्बत का पैगाम बढ़ाने की जरूरत बताई। बोले, देश में नफरत बढ़ने से इंसान-इंसान का दुश्मन हो चुका है। यह देश की तरक्की के लिए भी खतरनाक है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने मुल्क के बिगड़ते हालात को सुधारने के लिए हर इंसानियत परास्त इंसान को आगे आने की जरूरत बताई।

पेश किए अकीदत के फूल
सांसद नीरज मौर्य, महानगर अध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता ने दरगाहों पर फूल पेश किए। उन्होंने देश की तरक्की और शांति के लिए दुआएं की।खानकाह-ए-नियजिया के प्रबंधक ने अक्टूबर में होने वाले जश्न-ए-चारांगा में शामिल होने की दावत दी। बोले,  जश्न-ए-चारांगा में बड़ी संख्या में सभी धर्मों के लोग शामिल होंगे। इस पर सांसद ने जश्न-ए-चारांगा में आने का भरोसा दिलाया।

Also Read

वीडियो वायरल होने पर डीएम ने किया सस्पेंड, विभागीय जांच के भी आदेश

27 Sep 2024 08:23 PM

बरेली भाजपा नेता से लेखपाल ने मांगी रिश्वत : वीडियो वायरल होने पर डीएम ने किया सस्पेंड, विभागीय जांच के भी आदेश

शुक्रवार को बरेली देहात के बहेड़ी तहसील क्षेत्र में तैनात हल्का लेखपाल केसर सक्सेना ने अंश प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर ग्रामीण से 600 रुपये की रिश्वत मांगी। और पढ़ें