advertisements
advertisements

Bareilly News : वोट बहिष्कार पर दौड़े अफसर, देरी से शुरू हुआ मतदान, समस्या समाधान के आश्वासन पर माने ग्रामीण

वोट बहिष्कार पर दौड़े अफसर, देरी से शुरू हुआ मतदान, समस्या समाधान के आश्वासन पर माने ग्रामीण
UPT | मतदान का विरोध किया।

May 07, 2024 22:34

बरेली लोकसभा के सीबीगंज थाना क्षेत्र में नदोसी वार्ड- 37 के गोकुलपुर गांव में रोड न बनने से नाराज ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद करीब ढाई घंटे बाद 9.30 बजे से मतदान शुरू हो सका।

May 07, 2024 22:34

Bareilly News : बरेली लोकसभा के सीबीगंज थाना क्षेत्र में नदोसी वार्ड- 37 के गोकुलपुर गांव में रोड न बनने से नाराज ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद करीब ढाई घंटे बाद 9.30 बजे से मतदान शुरू हो सका। आंवला लोकसभा क्षेत्र में क्यारा ब्लॉक के जगतपुर गांव में भी ग्राम प्रधान से नाराज लोगों के मतदान का बहिष्कार करने की सूचना मिली है। इसके अलावा भोजीपुरा में नौगमा गांव के लोगों ने भी चुनाव का बहिष्कार किया है। जिसके चलते देरी से शुरू हुए मतदान का प्रतिशत बेहद कम रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में विकास कार्य ही नहीं हुआ है और गलियां कीचड़ से भरी पड़ी हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। नवाबगंज के भदपुरा ब्लॉक में बैबाही और पहना पहनिया गांव के मतदाताओं ने भी देवहा नदी पर पुल और सड़क का निर्माण नहीं होने की वजह से चुनाव का बहिष्कार कर दिया। जिसके चलते मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। जबकि अधिकारी ग्रामीणों को मनाने की कोशिश में जुटे रहे। गांव के लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से आवाजाही के लिए पुल और सड़क की मांग कर रहे हैं। लेकिन जनप्रतिनिधि सुनने को तैयार नहीं हैं। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण मतदान को राजी हुए।

मीरगंज में भी मतदान का किया बहिष्कार
बरेली लोकसभा के मीरगंज में दो दशक पूर्व बने खर्रा नदी के पुल के समीप रोड निर्माण नहीं होने से आक्रोशित गांव खमरिया सानी के ग्रामीणों में उबाल आ गया और उन्होंने एकराय होकर सुबह से ही मतदान का बहिष्कार कर दिया। मतदान कराने  के लिए पुलिस एवं प्रशासन काफी देर मशक्कत करता रहा लेकिन ग्रामीण नहीं माने तो उसके बाद भाजपा नेता के आश्वासन पर ग्रामीणों ने तकरीबन 11 बजे पोलिंग स्टेशन पहुंच कर मतदान शुरू कर दिया।

Also Read

बीमारी से परेशान होकर युवक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

20 May 2024 02:15 AM

बरेली Bareilly News : बीमारी से परेशान होकर युवक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर रविवार को खुद को गोली मार ली। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है... और पढ़ें