advertisements
advertisements

बरेली में गर्मी के साथ बढ़ी बिजली कटौती : 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, बिजली सबस्टेशन के फोन उठने बंद, जानें कल का मौसम...

44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, बिजली सबस्टेशन के फोन उठने बंद, जानें कल का मौसम...
UPT | ट्रांसफार्मर।

May 20, 2024 16:14

बरेली में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिए हैं। यहां का तापमान शनिवार को 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मगर, यह यहीं रुकने वाला नहीं है। रविवार, सोमवार और मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

May 20, 2024 16:14

Bareilly News : यूपी के बरेली में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिए हैं। यहां का तापमान शनिवार को 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मगर, यह यहीं रुकने वाला नहीं है। रविवार, सोमवार और मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। 24 मई, 27 मई, और 28 मई को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। मगर, बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती शुरू हो गई है।

बिजली आपूर्ति न होने से लोग काफी परेशान हैं। शहर के सुभाषनगर, बदायूं रोड, पुराना शहर से लेकर रामपुर रोड, नैनीताल रोड तक के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। बिजली आपूर्ति न होने के चलते लोग स्थानीय उपकेंद्र और बिजली अफसरों को फोन कर रहे हैं। मगर, उनके फोन नहीं उठते। जिसके चलते लोगों को रात भर जाकर काटनी पड़ रही है। शहर के साथ ही देहात का भी यही हाल है। यहां भी बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो रही है। बिजली कटौती को लेकर अफसर से लेकर उपकेंद्रों तक शिकायत हो रही हैं। मगर, उपभोक्ताओं की कहीं कोई सुनवाई नहीं है।

ओवरलोड से फुंकने लगे ट्रांसफार्मर 
तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया है। यह ट्रांसफर ओवरलोड होने लगे हैं।जिसके चलते शहर के हर दिन आधा दर्जन ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। उनको बदलने में भी समय लग रहा है। बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से भी बिजली आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। इसके साथ ही शहर की तमाम बिजली लाइन जर्जर हैं। जिसके चलते बिजली आपूर्ति में दिक्कत हो रही है। 

पानी आपूर्ति प्रभावित, मोबाइल हुए डिस्चार्ज
बिजली न आने के कारण शहर के तमाम इलाकों की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। जिसके चलते लोगों को सुबह दफ्तर जाने में काफी दिक्कत हुई। बिजली आपूर्ति न होने से लोगों के मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गए हैं। इनको मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

Also Read

संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का लगाया आरोप

2 Jun 2024 10:21 PM

बरेली Bareilly News : संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है... और पढ़ें