बरेली में बुधवार को समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुतला जलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन की चेतवानी दी।
बरेली में समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन : पुतला जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Sep 25, 2024 20:34
Sep 25, 2024 20:34
अखिलेश यादव का पुतला जलाने का विरोध
समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने कहा कि अखिलेश यादव का पुतला जलाना एक असवैधानिक घटना है और यह लोकतंत्र की गरिमा का उल्लंघन है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाओं में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि प्रदेश में शांति और सौहार्द बना रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस घटना पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन जारी रहेगा।
आंदोलन की चेतावनी
छात्रों ने शिक्षण संस्थाओं में बढ़ते शोषण का भी उल्लेख किया, जिसमें बताया गया कि यूपी के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों के साथ लगातार उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। समाजवादी छात्र सभा ने आरोप लगाया कि शिक्षण संस्थाओं की मनमानी के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी दमनकारी नीतियों का आरोप लगाया और कहा कि छात्रों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है।
छात्रों के शोषण की निंदा
इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे, जिसमें जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह पाल, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष भुवनेश यादव और अन्य प्रमुख नेता शामिल थे। छात्र सभा ने छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा और प्रदेश में कानून का शासन स्थापित करने की मांग की।
Also Read
26 Sep 2024 08:06 PM
बरेली में गुरुवार को ऑल इंडिया टीचर्स एंड एम्प्लाई वेलफेपर ऐसोसिएसन (अटेवा) के पेंशन बचाओ मंच समेत अन्य संगठनों ने शहर के सेठ दामोदर पार्क स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सिर्फ पुरानी पेंशन से ही संतुष्ट होंगे। इसके अलावा कुछ भी बर्द... और पढ़ें