advertisements
advertisements

बरेली से दर्दनाक खबर : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद ट्रेन के आगे फेंका, आरोपी गिरफ्तार, कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद ट्रेन के आगे फेंका, आरोपी गिरफ्तार, कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज
UPT | मृतक छात्रा

May 09, 2024 15:02

छात्रा की मां ने बताया कि छात्रा अपने कॉलेज में इम्प्रूवमेंट की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने के लिए घर से कॉलेज के लिए निकली। लेकिन बाद में आरोपी युवक फरियाद ने जबरन उसे बाइक पर बिठाकर सुनसान इलाके में ले गया। जिसके बाद...

May 09, 2024 15:02

Short Highlights
  • 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा बरेली  के फतेहगंज पूर्वी की रहने वाली थी।
  • आरोपी पर हत्या, रेप, पॉक्सो जैसे कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Bareilly News : बरेली से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करके ट्रेन के आगे उसे फेंक दिया गया। जिसके बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। इस मामले में पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग छात्रा हिंदू और आरोपी युवक मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखता है।

यह है मामला 
15 वर्षीय नाबालिग छात्रा बरेली  के फतेहगंज पूर्वी की रहने वाली थी। छात्रा ने इसी साल इंटर की परीक्षा भी पास की थी। फरियाद नामक युवक छात्रा को कई दिनों से परेशान कर रहा था। उसका पीछा करता था। इस बात को छात्रा ने अपने घर पर भी बतलाया था।इसके अलावा यह भी बतलाया था कि फरियाद ने उसके भाई की हत्या करने की धमकी देकर उसका जबरन धर्मांतरण भी करा दिया है। 
  छात्रा की मां ने बताया कि छात्रा अपने कॉलेज में इम्प्रूवमेंट की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने के लिए घर से कॉलेज के लिए निकली। लेकिन बाद में आरोपी युवक फरियाद ने जबरन उसे बाइक पर बिठाकर सुनसान इलाके में ले गया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद छात्रा को चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया। जिसके बाद छात्रा की मौत हो गई। साथ ही ट्रेन से कटकर उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

धार्मिक संगठन ने किया जमकर हंगामा 
आरोपी के मुस्लिम संगठन और छात्र के हिंदू संगठन से होने के कारण हिंदू संगठनों ने इस मामले में पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही करने के कारण करनी सेना के साथ ही कई अन्य संगठनों ने शव रखकर हंगामा भी किया। साथ ही संगठन से जुड़े लोगों में इस मामले को लेकर काफी गुस्सा है।

पुलिस के मुताबिक पुलिस को स्थानीय स्टेशन मास्टर ने पुलिस को इस बात की जनकारी दी कि रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम शाहजहांपुर में करवाया। साथ ही थाना फतेहगंज पूर्वी आरोपी पर केस दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। आरोपी पर हत्या, रेप, पॉक्सो जैसे कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Also Read

इंडिया गठबंधन ने संविधान बचाने और पीडीए कार्ड को खेला, जानें सियासी दलों का प्लान

20 May 2024 07:42 PM

बरेली Bareilly News : इंडिया गठबंधन ने संविधान बचाने और पीडीए कार्ड को खेला, जानें सियासी दलों का प्लान

लेकिन इंडिया गठबंधन के नेता मोदी, महंगाई और महिलाओं को मुद्दा बना रहे हैं। वह बढ़ती महंगाई और महिला विरोधी होने के आरोप लगाकर चुनावी फायदा ले रहे हैं... और पढ़ें