बरेली में दहेज में 15 लाख की कार और पांच लाख की नकदी न मिलने पर दुल्हन की पिटाई कर दी। जिसके चलते पति और पत्नी में काफी समय से विवाद था। पत्नी पति की बार-बार पिटाई से परेशान होकर मायके चली गई। मगर, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोगों की पंचायत के बाद दो दिन पहले ही नव विवाहिता मायके से ससुराल आई थी। उस वक्त पति के साथ ही ससुराल के लोगों ने दोबारा मारपीट न करने की बात कही थी। मगर, नव विवाहिता कुछ घंटे ही खुश रह पाई।
बरेली में दबंगई : दहेज में 15 लाख की कार-नकद रूपये न देने पर पत्नी, सास और साले की धुनाई, जानें मामला...
Sep 27, 2024 12:08
Sep 27, 2024 12:08
दहेज में दी थी वैगन-आर कार
शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गौटिया दो मीनार मस्जिद निवासी मुहम्मद नसीम की शादी दो वर्ष पहले पुराना शहर निवासी स्वर्गीय वली मुहम्मद की बेटी शमीम के साथ हुई थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है। जिसके चलते भाई मुहम्मद चांद और उसकी मां ने शादी की थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि कर्ज लेकर शादी की थी। दहेज में वैगन आर कार, और हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। मगर, शादी के बाद से ही दूल्हा मुहम्मद नसीम 15 लाख की कार और 5 लाख की नकदी की मांग कर रहा था। वह बेटी को पीटने लगा। पति की पिटाई से परेशान होकर बेटी घर आ गई थी। कुछ लोगों के कहने के बाद ससुराल गई थी। मगर, वह पिटाई की। इस पर समझाने गए थे। मगर, हम लोगों को भी पीटा।
हथौड़े से किया हमला, हालत गंभीर
घायल हमसीरन ने मीडिया को बताया कि बेटी का फोन आया था कि पति फिर दहेज की मांग को लेकर पीट रहा है। इसलिए समझाने गए थे। मगर, उन्होंने बेटी के साथ बेटे और मुझे भी पीटा। आरोपी दामाद के छोटे भाई ने हथौड़े से बेटे पर हमला किया था। इससे बेटे की हालत गंभीर है। वह आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मगर, कोई पकड़ में नहीं आया है। डॉक्टर का कहना है कि चांद मुहम्मद की हालत गंभीर है। उसके सिर में चोट आई है। उसकी मां और बहन भी भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत में सुधार है।
Also Read
27 Sep 2024 08:23 PM
शुक्रवार को बरेली देहात के बहेड़ी तहसील क्षेत्र में तैनात हल्का लेखपाल केसर सक्सेना ने अंश प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर ग्रामीण से 600 रुपये की रिश्वत मांगी। और पढ़ें