बस्ती में किशोरी के साथ दुष्कर्म : विराेध करने पर डीजल छिड़कर लगाई आग, हालत गंभीर

विराेध करने पर डीजल छिड़कर लगाई आग, हालत गंभीर
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Oct 14, 2024 18:07

बस्ती में युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पहले जबरन घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने उसका विरोध

Oct 14, 2024 18:07

Basti News : बस्ती में युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पहले जबरन घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने उसका विरोध किया तो युवक ने डीजल छिड़कर आग लगा दी। इससे वह बुरी तहर झुलस कई। युवती का लखनऊ में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।   

विरोध करने पर लगाई आग
बस्ती में कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के मनबढ़ युवक ने एक 17 वर्षीय किशोरी से रेप किया। जब उसने इसका विरोध किया तो घर में रखे डीजल को उस पर छिड़कर कर आग लगा दी। जिससे वह झुलस गई। लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।



घटना के समय घर में अकेली थी किशोरी
एक अक्टूबर की शाम किशोरी घर में अकेली थी। इसी बीच पड़ोस गांव निवासी शंकर गौंड घर में घुस गया और रेप किया, जब किशोरी ने उसका विरोध किया तो उसने डीजल छिड़कर कर आग लगा दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

गांव में फैली सनसनी
इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है। पीड़िता का परिवार सहमा हुआ है। एसओ कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read