मुख्य आरोपी और भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह को अब बस्ती जेल से गोंडा जिला कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया है। अन्य सभी आरोपियों को अभी भी बस्ती कारागार में ही रखा गया है...
शक्ति सिंह हत्याकांड : मुख्य आरोपी भाजपा नेता नागेश की जेल बदली, बस्ती से गोंडा किया गया शिफ्ट
Oct 18, 2024 19:37
Oct 18, 2024 19:37
- शक्ति सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी की जेल बदली
- अन्य सभी आरोपियों अभी बस्ती कारागार में
- 7 अक्टूबर को अदालत में किया था आत्मसमर्पण
कोर्ट में किया था आत्मसमर्पण
नागेश प्रताप सिंह ने 7 अक्टूबर को अदालत में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने नागेश प्रताप की गिरफ्तारी पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। शक्ति सिंह हत्याकांड में उनकी संलिप्तता के चलते उन्हें वांछित घोषित किया गया था और अब उन्हें गोंडा जेल में रखा गया है।
नदी किनारे मिला था शक्ति सिंह का शव
गौरतलब है कि शक्ति सिंह का शव 26 सितंबर को दुबौलिया थाना क्षेत्र के गौर तिवारी गांव के पास सरयू नदी के किनारे एक बोरे में मिला था। मृतक के बड़े भाई विक्रम प्रताप सिंह ने शव की पहचान की और पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नागेश प्रताप सिंह, रवि सिंह, शैलेष सिंह और मनोज शुक्ला ने उनके भाई का अपहरण कर हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद से सभी आरोपी फरार थे।
ये भी पढ़ें- बहराइच बवाल में पुलिस का एक्शन मोड : सरफराज और तालिब का हाफ एनकाउंटर, अब तक 57 अरेस्ट, 13 एफआईआर दर्ज
Also Read
18 Oct 2024 08:23 PM
स्ती की मुंडेरवा पुलिस का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस पर फरियादी को ही लॉकअप में डाल दिया और उसके बाद सुलह करने का दबाव बनाने लगी... और पढ़ें